सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

2024 Nissan Magnite: नई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट एसयूवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 05:34 PM IST
सार

Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) का बहुप्रतीक्षित फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसका नया लुक है और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
Nissan Magnite Facelift 2024 SUV launched in India Know Price Features Engine specifications Details
Nissan Magnite 2024 - फोटो : Nissan
Nissan Motor India (निसान मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) का बहुप्रतीक्षित फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसका नया लुक है और कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। 2024 Nissan Magnite Facelift (2024 निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है। जो मौजूदा मॉडल के बराबर ही है। कंपनी ने एलान किया है कि ये कीमतें इंट्रोडक्ट्री हैं और पहले 10,000 ग्राहकों को ही इसका लाभ मिलेगा। 
Trending Videos
Nissan Magnite Facelift 2024 SUV launched in India Know Price Features Engine specifications Details
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
इतने वेरिएंट्स में आई
अपडेटेड मैग्नाइट छह वेरिएंट्स - Visia (विसिया), Visia+ (विसिया+), Acenta (एसेंटा), In-connecta (इन-कनेक्टा), Tekna (टेकना) और Tekna+ (टेकना+) में उपलब्ध है। इसके अलावा, मॉडल को अब स्टैंडर्ड तौर पर 3 साल/1 लाख किमी की वारंटी मिलती है। 

कितनी है कीमत
  B4D 1.0 Petrol MT B4D 1.0 Petrol EZ-Shift HRAO 1.0 Turbo Petrol MT HRAO 1.0 Turbo Petrol CVT
Visia ₹ 5,99,400 ₹ 6,59,900    
Visia+ ₹ 6,49,400      
Acenta ₹ 7,14,000 ₹ 7,64,000   ₹ 9,79,000
N-Connecta ₹ 7,86,000 ₹ 8,36,000 ₹ 9,19,000 ₹ 10,34,000
Tekna ₹ 8,75,000 ₹ 9,25,000 ₹ 9,99,000 ₹ 11,14,000
Tekna+ ₹ 9,10,000 ₹ 9,60,000 ₹ 10,35,000 ₹ 11,50,000
विज्ञापन
विज्ञापन
Nissan Magnite Facelift 2024 SUV launched in India Know Price Features Engine specifications Details
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
इंजन पावर और गियरबॉक्स
नई फेसलिफ्ट मैग्नाइट में वही इंजन ऑप्शन मिलते हैं: 1.0-लीटर NA पेट्रोल इंजन, जो 71 hp का पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है। और दूसरा, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, जो 99 hp का पावर और 160 Nm तक का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन विकल्प वही रहते हैं, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड AMT और CVT उपलब्ध हैं। 
Nissan Magnite Facelift 2024 SUV launched in India Know Price Features Engine specifications Details
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
नया लुक और डिजाइन
नई अपडेटेड मैग्नाइट के बाहरी हिस्से में कुछ मामूली अपडेट के साथ इसकी बोल्ड मौजूदगी बरकरार है। सिग्नेचर हेक्सागोनल ग्रिल में अब रिवाइज्ड इंसर्ट और एक स्लीक ग्लॉस-ब्लैक सराउंड है, जो फ्रंट एंड को शार्प लुक देता है। नए डिजाइन किए गए बम्पर और अपडेट किए गए फॉग लैंप सराउंड इसके नए लुक को और बेहतर बनाते हैं। यह स्लीक हेडलैम्प के डिजाइन को बरकरार रखता है। हालांकि इसके फंक्शन बढ़ गए हैं।

कार के रियर में, बहुत कम बदलाव हुए हैं। टेललाइट्स में अपडेटेड M-आकार का डिजाइन है। ये बदलाव एसयूवी के परिचित सिल्हूट को बनाए रखते हैं और इसे और भी नया लुक देते हैं। 
विज्ञापन
Nissan Magnite Facelift 2024 SUV launched in India Know Price Features Engine specifications Details
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
केबिन और इंटीरियर में क्या बदला
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो, मैग्नाइट को एक नया ब्लैक-एंड-ऑरेंज थीम मिलता है। जो केबिन में एक यंग वाइब लाता है। यह अब एक 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले से लैस है। जिसमें एक डार्क थीम, चार रंगों में एम्बिएंट लाइटिंग और आर्मरेस्ट, स्टीयरिंग व्हील और डोर ट्रिम्स जैसे प्रमुख टचपॉइंट्स में इस्तेमाल की गई सॉफ्ट मटीरियल के साथ अपग्रेडेड सीट अपहोल्स्ट्री है। 

अन्य फीचर्स में एक कूल्ड ग्लोवबॉक्स, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग और वॉक-अवे लॉक, अप्रोच अनलॉक और 60-मीटर रेंज के भीतर रिमोट इंजन स्टार्ट के साथ एक नई आई-की शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed