{"_id":"66ffabe8c66592dcc2003441","slug":"bengaluru-airport-expanded-green-mobility-by-adding-new-electric-taxis-to-its-fleet-2024-10-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Taxi: बंगलूरू हवाई अड्डे ने नए इलेक्ट्रिक टैक्सी बेड़े को किया शामिल, हरित गतिशीलता को बढ़ावा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Taxi: बंगलूरू हवाई अड्डे ने नए इलेक्ट्रिक टैक्सी बेड़े को किया शामिल, हरित गतिशीलता को बढ़ावा
Fri, 04 Oct 2024 02:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru Airport Electric Taxi
- फोटो : X/@DKShivakumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (केआईए) ने अपने बेड़े में 170 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टैक्सियां जोड़कर अपने ग्रीन मोबिलिटी विकल्पों का विस्तार किया है। जिसमें अब लगभग 200 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। इस पहल का मकसद बंगलूरू शहर और एयरपोर्ट के बीच टिकाऊ परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है।
Bengaluru Airport Electric Taxi
- फोटो : X/@DKShivakumar
इस नई पहल को रेफेक्स ईवील्ज के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है। नए बेड़े का उद्घाटन कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किया। जिन्होंने बंगलूरू को ग्रीन मोबिलिटी में अग्रणी बनाने के लिए सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने स्थिरता के लिए रेफेक्स ईवील्ज और बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) की प्रतिबद्धता को स्वीकार किया।
Bengaluru Airport Electric Taxi
- फोटो : X/@BLRAirport
रेफेक्स ईवील्ज ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने की कोशिशों का समर्थन करते हुए बंगलूरू में 570 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन तैनात किए हैं। यह पहल शहर के परिवहन प्रणाली को आधुनिक बनाने के लक्ष्यों के अनुरूप है। जो शांत और ज्यादा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bengaluru Airport Electric Taxi
- फोटो : X/@BLRAirport
फिक्सड किराया
यात्री टाटा नेक्सन ईवी और एमजी जेडएस ईवी सहित कई तरह के वाहनों में से चुन सकते हैं। और आगमन पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सवारी को पहले से बुक कर सकते हैं। इस सर्विस के लिए 699 रुपये का किराया फिक्स किया गया है। जो बिना किसी छिपे हुए शुल्क या सर्ज प्राइसिंग के पारदर्शी मूल्य निर्धारण को बढ़ावा देता है। यात्रियों को टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 दोनों पर शीघ्र बोर्डिंग का भी लाभ मिलता है।
यात्री टाटा नेक्सन ईवी और एमजी जेडएस ईवी सहित कई तरह के वाहनों में से चुन सकते हैं। और आगमन पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सवारी को पहले से बुक कर सकते हैं। इस सर्विस के लिए 699 रुपये का किराया फिक्स किया गया है। जो बिना किसी छिपे हुए शुल्क या सर्ज प्राइसिंग के पारदर्शी मूल्य निर्धारण को बढ़ावा देता है। यात्रियों को टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 दोनों पर शीघ्र बोर्डिंग का भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
Bengaluru Airport Electric Taxi
- फोटो : X/@BLRAirport
बंगलूरू हवाई अड्डे पर लॉन्च के बाद, रिफेक्स ईवीलज अपनी ईवी टैक्सी सेवाओं को अन्य प्रमुख भारतीय शहरों में विस्तारित करने की योजना बना रहा है। जिसका संचालन चेन्नई हवाई अड्डे पर पहले ही शुरू हो चुका है। और मुंबई, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद के लिए चर्चा चल रही है।