देश में कारों की बिक्री में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहता है। इस फेस्टिव सीजन के दौरान काफी लोग नई खरीदने की तैयारी कर रहे होंगे। वहीं, अगर आप अपनी पुरानी कार में किसी तरह की मोडिफिकेशन या बदलाव करने की सोच रहे हैं तो पहले इस खबर को जान लीजिए। दरअसल, काफी लोग अपनी कार में कुछ ऐसे मोडिफिकेशन करवा लेते हैं, जो मोटर वाहन कानून के खिलाफ होते हैं। ऐसे में इस खबर में जानिए कार में कौन से मोडिफिकेशन करवाने के बाद किसी तरह का कोई डर नही होता है। इसके साथ ट्रैफिक पुलिस भी कोई चालान नहीं करती है।
एलईडी लाइट
2 of 6
Car Modifications
- फोटो : FREEPIK
कार का एक्सटीरियर उसकी खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। आजकल आने वाली कारों में एलईडी लाइट मिलती है। हालांकि, पहले की कुछ कारों में हेलोजिन लाइट मिलती थी, ऐसे में अब इनकी जगह पर एलईडी लाइट लगवा सकते हैं। इस मोडिफिकेशन से कार चालकों को कोई जुर्माना नहीं देना होगा।
कार क्रोम का इस्तेमाल
3 of 6
Car Modifications
- फोटो : FREEPIK
आजकल की कारों में क्रोम का काफी इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में आप क्रोम में मोडिफिकेशन कर सकते हैं, मगर इस बात का ध्यान रखना है कि क्रोम में इतना बदलाव नहीं करना है कि कार की असली पहचान गायब न हो जाए।
पीपीएफ
4 of 6
Car Modifications
- फोटो : FREEPIK
कारों की सेफ्टी के लिए कई तरह के फीचर्स मिलते हैं। ऐसे ही कार के पेंट की सेफ्टी के लिए पीपीएफ यानी पेंट प्रोटेक्शन फिल्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। पीपीएफ को कार पर लगाने से पेंट की चमक बरकरार रहती है और इसकी लाइफ लंबी हो जाती है। ऐसे में काफी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यह पूरी तरह से मोटर कानून के तहत आता है।
टायरों में बदलाव
5 of 6
Car Modifications
- फोटो : FREEPIK
कार के टायरों के साथ भी मोडिफिकेशन किया जा सकता है। कई बार नई कार के टायरों का डिजाइन लोगों को पसंद नहीं आता है, ऐसे में इन्हें बदला जा सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना है कि टायरों के साइज के साथ कोई छेड़छाड़ न हो और कंपनी द्वारा निर्धारित किए गए साइज ही होना चाहिए।