{"_id":"69b6b6db3d0c6e1688030238","slug":"car-safety-tips-what-do-if-brakes-fail-while-driving-don-t-panic-you-can-prevent-major-accident-using-these-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Brake Fail: चलती कार में ब्रेक फेल हो जाए तो क्या करें? घबराएं नहीं, इन तरीकों से बचा सकते हैं बड़ा हादसा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Brake Fail: चलती कार में ब्रेक फेल हो जाए तो क्या करें? घबराएं नहीं, इन तरीकों से बचा सकते हैं बड़ा हादसा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Brake Fail What To Do: आधुनिक कारों में ब्रेक फेल होना बहुत कम देखने को मिलता है, लेकिन खराब मेंटेनेंस, कम ब्रेक फ्लूइड या घिसे हुए ब्रेक पैड्स जैसी वजहों से यह समस्या अचानक सामने आ सकती है। अगर तेज रफ्तार में ब्रेक काम करना बंद कर दें तो घबराहट हादसे को और बड़ा बना सकती है। ऐसे में सही जानकारी और कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर ड्राइवर वाहन की स्पीड कम कर सकता है और कार को सुरक्षित रोक सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
आजकल की आधुनिक कारों में ब्रेकिंग सिस्टम काफी एडवांस हो चुके हैं। एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन जैसी तकनीकें कार को सुरक्षित तरीके से रोकने में मदद करती हैं। इसके बावजूद अगर ब्रेकिंग सिस्टम की नियमित जांच न की जाए या किसी हिस्से में खराबी आ जाए, तो ब्रेक फेल जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि यह समस्या बहुत कम देखने को मिलती है, लेकिन अगर ऐसा हो जाए तो सही प्रतिक्रिया देना बेहद जरूरी होता है।
ब्रेक फेल होने से पहले मिलते हैं ये संकेत
अक्सर ब्रेकिंग सिस्टम अचानक फेल नहीं होता, बल्कि पहले कुछ चेतावनी संकेत देता है।
अगर चलते समय ब्रेक फेल हो जाए तो क्या करें
घबराएं नहीं, स्टीयरिंग कंट्रोल में रखें
सबसे पहले खुद को शांत रखें। अचानक स्टीयरिंग मोड़ने या तेज लेन बदलने से कार का कंट्रोल बिगड़ सकता है। स्टीयरिंग को मजबूती से पकड़ें और आगे सड़क पर सुरक्षित जगह तलाशें।
ब्रेक पेडल को बार-बार दबाएं
कई बार ब्रेक लाइन में हाइड्रॉलिक प्रेशर कम होने से ब्रेक काम नहीं करते। ऐसे में ब्रेक पेडल को बार-बार पंप करने से कुछ हद तक ब्रेकिंग वापस आ सकती है।
गियर डाउन करके स्पीड कम करें
इंजन ब्रेकिंग स्पीड कम करने का एक सुरक्षित तरीका है।
हैंडब्रेक का इस्तेमाल सावधानी से करें। एकदम से हैंडब्रेक खींचने से कार स्किड कर सकती है। इसलिए धीरे-धीरे खींचें और कंट्रोल बनाए रखें।
सड़क की रेसिस्टेंस का उपयोग करें
अगर संभव हो तो कार को ऐसी जगह ले जाएं जहां स्पीड अपने-आप कम हो सके। जैसे हल्की चढ़ाई वाली सड़क और कंकड़ या घास वाली सतह। यह प्राकृतिक रेसिस्टेंस कार की गति कम करने में मदद करता है।
हेजर्ड लाइट और हॉर्न का इस्तेमाल करें
तुरंत हेजर्ड लाइट ऑन करें ताकि पीछे आने वाले वाहन सतर्क हो जाएं। जरूरत पड़ने पर हॉर्न बजाकर भी आसपास के लोगों को चेतावनी दें।
इंजन तुरंत बंद न करें
कई लोग घबराकर इंजन बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा करने से पावर स्टीयरिंग बंद हो सकती है और कार कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इंजन को चालू रहने दें और स्पीड कम करने पर ध्यान दें।
नियमित मेंटेनेंस से टाला जा सकता है खतरा
ब्रेक फेलियर से बचने का सबसे अच्छा तरीका है समय-समय पर कार की सर्विस कराना। इसके लिए ध्यान रखें:
Trending Videos
ब्रेक फेल होने से पहले मिलते हैं ये संकेत
अक्सर ब्रेकिंग सिस्टम अचानक फेल नहीं होता, बल्कि पहले कुछ चेतावनी संकेत देता है।
- ब्रेक पेडल बहुत सॉफ्ट लगना।
- कार को रोकने में ज्यादा दूरी लगना।
- ब्रेक लगाने पर अजीब आवाज आना।
- ब्रेकिंग के दौरान कंपन महसूस होना।
अगर चलते समय ब्रेक फेल हो जाए तो क्या करें
घबराएं नहीं, स्टीयरिंग कंट्रोल में रखें
सबसे पहले खुद को शांत रखें। अचानक स्टीयरिंग मोड़ने या तेज लेन बदलने से कार का कंट्रोल बिगड़ सकता है। स्टीयरिंग को मजबूती से पकड़ें और आगे सड़क पर सुरक्षित जगह तलाशें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेक पेडल को बार-बार दबाएं
कई बार ब्रेक लाइन में हाइड्रॉलिक प्रेशर कम होने से ब्रेक काम नहीं करते। ऐसे में ब्रेक पेडल को बार-बार पंप करने से कुछ हद तक ब्रेकिंग वापस आ सकती है।
गियर डाउन करके स्पीड कम करें
इंजन ब्रेकिंग स्पीड कम करने का एक सुरक्षित तरीका है।
- मैनुअल कार में धीरे-धीरे लोअर गियर में जाएं।
- ऑटोमैटिक कार में एल,2,या 1 मोड चुनें।
- इससे इंजन कार की गति कम करने में मदद करता है।
हैंडब्रेक का इस्तेमाल सावधानी से करें। एकदम से हैंडब्रेक खींचने से कार स्किड कर सकती है। इसलिए धीरे-धीरे खींचें और कंट्रोल बनाए रखें।
सड़क की रेसिस्टेंस का उपयोग करें
अगर संभव हो तो कार को ऐसी जगह ले जाएं जहां स्पीड अपने-आप कम हो सके। जैसे हल्की चढ़ाई वाली सड़क और कंकड़ या घास वाली सतह। यह प्राकृतिक रेसिस्टेंस कार की गति कम करने में मदद करता है।
हेजर्ड लाइट और हॉर्न का इस्तेमाल करें
तुरंत हेजर्ड लाइट ऑन करें ताकि पीछे आने वाले वाहन सतर्क हो जाएं। जरूरत पड़ने पर हॉर्न बजाकर भी आसपास के लोगों को चेतावनी दें।
इंजन तुरंत बंद न करें
कई लोग घबराकर इंजन बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा करने से पावर स्टीयरिंग बंद हो सकती है और कार कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इंजन को चालू रहने दें और स्पीड कम करने पर ध्यान दें।
नियमित मेंटेनेंस से टाला जा सकता है खतरा
ब्रेक फेलियर से बचने का सबसे अच्छा तरीका है समय-समय पर कार की सर्विस कराना। इसके लिए ध्यान रखें:
- ब्रेक फ्लूइड लेवल नियमित चेक करें।
- घिसे हुए ब्रेक पैड्स समय पर बदलें।
- ब्रेक डिस्क की जांच कराएं।
- ब्रेकिंग के दौरान आने वाली आवाज को नजरअंदाज न करें।
कमेंट
कमेंट X