सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

FASTag Annual pass: फास्टैग वार्षिक पास एक अप्रैल से होगा महंगा, जानें एनएचएआई ने कितने बढ़ाए दाम?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Sun, 15 Mar 2026 04:31 AM IST
सार

प्राइवेट गाड़ियों के लिए फास्टैग एनुअल पास की कीमत 1 अप्रैल से 2.5 प्रतिशत बढ़कर 3,075 रुपये हो जाएगी। फिलहाल, सालाना पास की कीमत 3,000 रुपये है, जिससे कारें बिना रुके 200 बार टोल प्लाजा पार कर सकती हैं।

विज्ञापन
FASTag Annual Pass Price Increase NHAI Hike Fee from April 1: New Rate, Benefits and Rules Explained
Fastag Annual Pass - फोटो : X

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए FASTag Annual Pass (फास्टैग वार्षिक पास) की कीमत में बदलाव किया है।

नए आदेश के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से गैर-व्यावसायिक वाहनों (कार, जीप और वैन) के लिए वार्षिक पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी गई है।

फास्टैग वार्षिक पास पिछले साल 15 अगस्त को शुरू किया गया था। ताकि टोल शुल्क के बोझ को कम किया जा सके और हाईवे पर यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके।

Trending Videos
FASTag Annual Pass Price Increase NHAI Hike Fee from April 1: New Rate, Benefits and Rules Explained
Fastag Annual Pass - फोटो : Adobe Stock

FASTag वार्षिक पास क्या है और कौन ले सकता है?
फास्टैग वार्षिक पास  उन वाहन मालिकों के लिए है जिनके पास गैर-व्यावसायिक वाहन और सक्रिय फास्टैग है।

इस पास के तहत:

  • यह 1 साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक मान्य रहता है

  • किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर लागू होता है

  • 200 बार टोल पार करने या 1 साल पूरा होने के बाद पास स्वतः समाप्त हो जाता है

इस पास को Rajmargyatra (राजमार्गयात्रा) मोबाइल एप या एनएचएआई की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
FASTag Annual Pass Price Increase NHAI Hike Fee from April 1: New Rate, Benefits and Rules Explained
Fastag - फोटो : Adobe Stock

पास की कीमत हर साल क्यों बढ़ती है?
सरकार ने नेशनल हाईवे फीस (डिटरमिनेशन ऑफ रेट्स एंड कलेक्शन) संशोधन नियम 2025 के तहत यह प्रावधान किया है कि फास्टैग वार्षिक पास  की कीमत हर साल संशोधित की जाएगी।

इसी नियम के अनुसार 2026-27 के लिए पास की कीमत में यह मामूली बढ़ोतरी की गई है।

अभी कितने लोग FASTag वार्षिक पास का इस्तेमाल कर रहे हैं?
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के अनुसार:

  • देश में 50 लाख से अधिक लोग फास्टैग वार्षिक पास  का उपयोग कर रहे हैं

  • राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाले कुल कार टोल लेन-देन का लगभग 28 प्रतिशत अब इसी पास के जरिए होता है

इसके अलावा:

  • 2016 से अब तक 11.86 करोड़ फास्टैग जारी किए जा चुके हैं

  • इनमें से लगभग 5.9 करोड़ फास्टैग सक्रिय हैं

  • राष्ट्रीय राजमार्गों पर 98 प्रतिशत से अधिक टोल वसूली फास्टैग के माध्यम से होती है

 

FASTag Annual Pass Price Increase NHAI Hike Fee from April 1: New Rate, Benefits and Rules Explained
टोल प्लाजा - फोटो : संवाद

किन टोल प्लाजा पर वार्षिक पास का उपयोग सबसे ज्यादा है?
कुछ टोल प्लाजा पर फास्टैग वार्षिक पास का उपयोग काफी अधिक है।

  • दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर बिजवासन टोल प्लाजा - लगभग 57 प्रतिशत कारें फास्टैग वार्षिक पास से गुजरती हैं

  • दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा (UER-II) - लगभग 53 प्रतिशत उपयोग

  • झिंझोली टोल प्लाजा (NH-334P) - करीब 53 प्रतिशत गैर-व्यावसायिक वाहन फास्टैग वार्षिक पास का इस्तेमाल करते हैं

क्षेत्रीय स्तर पर:

  • चंडीगढ़ - 14 प्रतिशत

  • तमिलनाडु - 12.3 प्रतिशत

  • दिल्ली - 11.5 प्रतिशत

15 अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक फास्टैग वार्षिक पास  से 26.55 करोड़ से अधिक टोल लेन-देन दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
FASTag Annual Pass Price Increase NHAI Hike Fee from April 1: New Rate, Benefits and Rules Explained
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

क्या यह पास सभी टोल प्लाजा पर मान्य है?
नहीं। यह पास केवल राष्ट्रीय राजमार्ग और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे के लगभग 1150 टोल प्लाजा पर ही मान्य है।

राज्य सरकार या स्थानीय निकायों द्वारा संचालित एक्सप्रेसवे या स्टेट हाईवे के टोल प्लाजा पर फास्टैग वार्षिक पास सामान्य फास्टैग की तरह काम करेगा और सामान्य टोल शुल्क लागू होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed