सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ducati Desmo450 MX Launched in India at ₹17.23 Lakh

Ducati: ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए डुकाटी ने लॉन्च की Desmo450 MX, जानें कीमत और खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 16 Mar 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Ducati Desmo450 MX India launch: भारत में डर्ट बाइकिंग और ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए डुकाटी ने अपनी दमदार मोटरसाइकिल Desmo450 MX लॉन्च कर दी है। 17.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत और 449.6cc के पावरफुल इंजन वाली यह बाइक एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक शानदार विकल्प है। आइए जानते हैं इसके एडवांस फीचर्स और खूबियों के बारे में।

Ducati Desmo450 MX Launched in India at ₹17.23 Lakh
Ducati Desmo450 MX - फोटो : Ducati
विज्ञापन

विस्तार

इटली की मशहूर सुपरबाइक निर्माता कंपनी डुकाटी ने भारत में अपनी नई और दमदार ऑफ-रोड मोटरसाइकिल Desmo450 MX को लॉन्च कर दिया है। इस धांसू बाइक के साथ डुकाटी ने भारत के तेजी से बढ़ते मोटोक्रॉस यानी गंदगी और उबड़-खाबड़ रास्तों पर रेसिंग करने वाली सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री की है। अगर आप एडवेंचर और ऑफ-रोड राइडिंग के दीवाने हैं तो ये बाइक आपको जरूर पसंद आएगी। आइए जानते हैं इस बाइक की कीमत, फीचर्स और इंजन के बारे में सबकुछ इस लेख में....

Trending Videos

कितनी है कीमत और कब मिलेगी डिलीवरी?

कंपनी ने इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.23 लाख रुपये तय की है। डुकाटी इंडिया के मुताबिक, बाइक की बुकिंग शुरू कर दी गई है और ग्राहकों को इसी महीने (मार्च 2026) के अंत तक इसकी डिलीवरी मिलनी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ducati Desmo450 MX Launched in India at ₹17.23 Lakh
Ducati Desmo450 MX - फोटो : Ducati

शुरुआत में सिर्फ इन 4 शहरों में मिलेगी बाइक

अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि फिलहाल यह बाइक पूरे देश में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। शुरुआती दौर में डुकाटी ने इसे अपने चार चुनिंदा डीलरशिप्स तक ही सीमित रखा है। इनमें नई दिल्ली, बंगलूरू, चेन्नई और पुणे शामिल हैं।

Ducati Desmo450 MX Launched in India at ₹17.23 Lakh
Ducati Desmo450 MX - फोटो : Ducati

दमदार इंजन जो खराब रास्तों पर नहीं मानेगा हार

नई डुकाटी Desmo450 MX में 449.6cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें कंपनी की खास 'डेस्मोड्रोमिक' तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। आसान शब्दों में कहें तो ये तकनीक बाइक को कम और तेज दोनों ही स्पीड में शानदार पिकअप (टॉर्क) और पावर देती है। इससे पहाड़ों और कच्चे रास्तों पर बाइक आसानी से चढ़ जाती है।

Ducati Desmo450 MX Launched in India at ₹17.23 Lakh
Ducati Desmo450 MX - फोटो : Ducati

स्मार्ट फीचर्स और हल्का वजन

इस बाइक के स्मार्ट फीचर्स और हल्के वजन की बात करें तो इसमें बेहतरीन राइडिंग कंट्रोल के लिए एडवांस ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। जब आप कीचड़ या मिट्टी भरे रास्तों पर बाइक दौड़ाते हैं और पिछला पहिया फिसलने लगता है तो यह सिस्टम तुरंत एक्टिव होकर उसे रोकता है। इससे राइडर का संतुलन और कंट्रोल हमेशा बना रहता है। इसके साथ ही, इस बाइक को एक बेहद हल्का एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। इसका वजन कम होने की वजह से इसे कच्चे रास्तों पर आसानी से मोड़ा जा सकता है और मोटोक्रॉस राइडिंग के दौरान हवा में उछालना भी काफी आसान हो जाता है।

Ducati Desmo450 MX Launched in India at ₹17.23 Lakh
Ducati Desmo450 MX - फोटो : Ducati

रेसिंग चैंपियन है यह बाइक

डुकाटी का कहना है कि इस बाइक को दुनिया की सबसे मुश्किल रेस 'MXGP वर्ल्ड चैंपियनशिप' में टेस्ट किया गया है। इसलिए यह प्रोफेशनल राइडर्स के साथ-साथ उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो वीकेंड पर ऑफ-रोडिंग का मजा लेना चाहते हैं।

कंपनी का क्या कहना है?

डुकाटी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर बिपुल चंद्रा ने कहा कि भारत में ऑफ-रोड और डर्ट बाइकिंग का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए कंपनी इस सेगमेंट में अपनी धाक जमाने के लिए यह बाइक लेकर आई है। उन्होंने यह भी बताया कि Desmo450 MX तो बस एक शुरुआत है, आने वाले समय में कंपनी ऐसी और भी कई ऑफ-रोड बाइक्स लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed