सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   BMW M 1000 R Launched in India, 210 hp Super Roadster Deliveries Begin May 2026

BMW M 1000 R: बीएमडब्ल्यू एम 1000 आर भारत में लॉन्च, 210 hp इंजन और 280 Kmph की टॉप स्पीड वाली रोडस्टर बाइक

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Mon, 16 Mar 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार

बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में अपनी नई सुपरस्पोर्ट रोडस्टर बाइक M 1000 R को लॉन्च किया है। जिसमें 999 cc का इंजन और 210 hp का आउटपुट मिलता है। इसकी डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी।

BMW M 1000 R Launched in India, 210 hp Super Roadster Deliveries Begin May 2026
BMW M 1000 R - फोटो : BMW Motorrad
विज्ञापन

विस्तार

BMW Motorrad India (बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया) ने भारत में अपनी नई सुपरस्पोर्ट रोडस्टर बाइक BMW M 1000 R (बीएमडब्ल्यू एम 1000 आर) लॉन्च कर दी है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 33 लाख रुपये से उपर है।

Trending Videos

यह मोटरसाइकिल कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) (सीबीयू) के रूप में भारत लाई गई है। और देशभर के अधिकृत BMW Motorrad डीलरशिप पर इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी के अनुसार इसकी डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

BMW M 1000 R का डिजाइन कैसा है?
BMW M 1000 R का डिजाइन बेहद कॉम्पैक्ट, एग्रेसिव और स्पोर्टी रोडस्टर स्टाइल में तैयार किया गया है।

बाइक में डुअल-फ्लो LED हेडलाइट दी गई है, जो BMW की RR सीरीज से प्रेरित है। हेडलाइट के बीच एयर इंटेक में M लोगो लगाया गया है, जो इसे खास पहचान देता है।

इस बाइक की सबसे खास विशेषताओं में M विंगलेट्स शामिल हैं। ये विंगलेट्स तेज रफ्तार पर अतिरिक्त एयरोडायनामिक डाउनफोर्स पैदा करते हैं। जिससे बाइक की स्थिरता बढ़ती है।

BMW के अनुसार 220 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर ये विंगलेट्स फ्रंट व्हील पर लगभग 11 किलोग्राम अतिरिक्त लोड जेनरेट करते हैं।

रंग विकल्पों की बात करें तो यह बाइक कई कलर स्कीम में उपलब्ध है। जबकि रियर फ्रेम और स्विंगआर्म को प्लैटिनम ग्रे मेटैलिक फिनिश दिया गया है।

M Competition Package में क्या खास मिलता है?
BMW इस बाइक के साथ M Competition Package (M कॉम्पिटिशन पैकेज) का ऑप्शन भी ऑफर कर रही है।

इस पैकेज में कई परफॉर्मेंस और डिजाइन अपग्रेड मिलते हैं, जैसे:

  • M कार्बन व्हील्स

  • M GPS लैपट्रिगर

  • कई कार्बन-फाइबर पार्ट्स (चेन गार्ड, व्हील कवर, टैंक कवर आदि)

  • एडजस्टेबल M राइडर फुटरेस्ट सिस्टम

  • पिलियन पैकेज और पिलियन कवर

ये अपग्रेड बाइक को और ज्यादा हल्का, स्पोर्टी और ट्रैक-फोकस्ड बनाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस कैसी है?
BMW M 1000 R में 999cc का वॉटर-कूल्ड इनलाइन-फोर सिलेंडर इंजन दिया गया है।

यह इंजन:

  • 210 hp की पावर (13,750 rpm पर)

  • 113 Nm का टॉर्क (11,100 rpm पर)

पैदा करता है।

स्पीड
कंपनी के अनुसार यह बाइक 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.2 सेकंड में पकड़ सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड लगभग 280 किमी प्रति घंटा बताई गई है।

इंजन में बीएमडब्ल्यू शिफ्टकैम तकनीक दी गई है। जो अलग-अलग rpm पर बेहतर टॉर्क और परफॉर्मेंस प्रदान करती है।

बाइक में कौन-से टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं?
BMW M 1000 R में कई आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक और कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

मुख्य फीचर्स में शामिल हैं:

  • 6.5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

  • M स्टार्ट-अप एनिमेशन

  • M GPS डेटा लॉगर और लैपट्रिगर सपोर्ट

  • एडाप्टिव LED लाइटिंग

  • क्रूज कंट्रोल

  • हीटेड ग्रिप्स

  • हल्की M बैटरी

  • रियर USB चार्जिंग पोर्ट

इसके अलावा बाइक में कई राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं:

  • रेन

  • रोड

  • डायनैमिक

  • रेस

  • रेस प्रो 1-3

इनके साथ डायनैमिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), व्हीली कंट्रोल और छह-एक्सिस सेंसर सिस्टम दिया गया है। ट्रैक राइडिंग के लिए लॉन्च कंट्रोल और पिट-लेन लिमिटर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

वारंटी और अन्य लाभ क्या हैं?
BMW M 1000 R के साथ कंपनी 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी देती है।

ग्राहक चाहें तो इसे चौथे और पांचवें साल तक बढ़ा भी सकते हैं।

इसके अलावा बाइक के साथ 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस भी मिलता है।

BMW ग्रुप इंडिया की फाइनेंशियल सर्विसेज के जरिए ग्राहक बाइक के साथ राइडिंग गियर और एक्सेसरीज के लिए भी फाइनेंसिंग विकल्प ले सकते हैं।

हाई-परफॉर्मेंस सुपरस्पोर्ट रोडस्टर
BMW M 1000 R एक हाई-परफॉर्मेंस सुपरस्पोर्ट रोडस्टर है, जो ट्रैक और सड़क दोनों पर शानदार अनुभव देने के लिए तैयार की गई है।

दमदार इंजन, एडवांस टेक्नोलॉजी और एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ यह बाइक उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो परफॉर्मेंस और प्रिसीजन के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहते। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed