फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Nissan Tekton vs Kia Seltos, Which Mid-Size SUV Offers Better ?

Nissan Tekton vs Kia Seltos: माइलेज के मामले में कौन-सी गाड़ी है ज्यादा दमदार? खरीदने से पहले देखें पूरी तुलना

Mon, 13 Jul 2026 06:30 AM IST
जागृति टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Mon, 13 Jul 2026 06:30 AM IST
सार

SUV Comparison: क्या आप भी नई मिड-साइज एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय निसान टेक्टॉन और किआ सेल्टोस दोनों दमदार विकल्प बने हुए हैं, लेकिन माइलेज और इंजन के मामले में कौन ज्यादा फायदे का सौदा साबित होगी? आइए जानते हैं इनकी पूरी तुलना...
 

विज्ञापन
Nissan Tekton vs Kia Seltos, Which Mid-Size SUV Offers Better ?
निसान टेक्टन बनाम किआ सेल्टोस - फोटो : kia and nissan

विस्तार

Best Mileage SUV: भारतीय बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। इस सेगमेंट में निसान टेक्टॉन और किआ सेल्टॉसदोनों ही मजबूती से एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। दोनों एसयूवी कई इंजन विकल्पों के साथ आती हैं और प्रदर्शन के साथ-साथ माइलेज पर भी खास ध्यान देती हैं। अगर आपकी प्राथमिकता ईंधन की बचत है, तो दोनों मॉडलों की माइलेज और इंजन विकल्पों की तुलना जानना जरूरी है।

विज्ञापन


निसान टेक्टॉन: दो इंजन विकल्प के साथ बेहतर माइलेज
निसान टेक्टॉन को दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है।

  • पहला T160 टर्बो पेट्रोल इंजन 100 PS की पावर और 166 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है और कंपनी के अनुसार यह 19.4 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम है।
  • विज्ञापन
  • दूसरा T280 टर्बो पेट्रोल इंजन 164 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। इस इंजन के साथ 17.8 kmpl से 18.5 kmpl तक की माइलेज मिलती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


किआ सेल्टोस: पेट्रोल और डीजल दोनों का विकल्प
जबकि किआ को दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध कराया जाता है। सामान्य पेट्रोल इंजन मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के साथ 16.5 kmpl तक की माइलेज देता है। डीजल मैनुअल वेरिएंट 19.4 kmpl तक की माइलेज देने का दावा करता है, जबकि डीजल ऑटोमैटिक वर्जन 17.8 kmpl तक चलता है। वहीं, टर्बो पेट्रोल DCT वेरिएंट 17.5 kmpl और टर्बो पेट्रोल iMT वर्जन 15.6 kmpl तक की माइलेज देता है।


माइलेज के मामले में कौन है आगे?

  • अगर सिर्फ माइलेज की बात करें, तो निसान टेक्टॉन का T160 पेट्रोल इंजन और किआ का डीजल मैनुअल वेरिएंट दोनों 19.4 kmpl तक की माइलेज का दावा करते हैं।
  • हालांकि, किआ डीजल इंजन का विकल्प भी देती है, जबकि टेक्टॉन फिलहाल केवल पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। दूसरी ओर, टेक्टॉन का T280 इंजन बेहतर पावर के साथ भी अच्छी माइलेज देने का दावा करता है।

कीमत में कितना अंतर?
कीमत की बात करें तो निसान की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 18.59 लाख तक जाता है। वहीं, किआ की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख है और इसका टॉप वेरिएंट 19.99 लाख तक उपलब्ध है।

किसे चुनना रहेगा बेहतर?

  • अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा इंजन विकल्प और डीजल इंजन है, तो किआ सेल्टोस बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
  • वहीं, यदि आप नई एसयूवी के साथ टर्बो-पेट्रोल इंजन, प्रतिस्पर्धी माइलेज और अपेक्षाकृत कम शुरुआती कीमत चाहते हैं, तो निसान भी मजबूत दावेदार है।
  • अंतिम फैसला लेने से पहले माइलेज के साथ-साथ फीचर्स, सुरक्षा, सर्विस नेटवर्क और टेस्ट ड्राइव का अनुभव भी जरूर ध्यान में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed