फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top turbo petrol cars coming India, check out list.

नई टर्बो पेट्रोल कार खरीदने की सोच रहे हैं?: जल्द लॉन्च होंगी ये दमदार गाड़ियां, देखें अपकमिंग मॉडल्स की लिस्ट

Sun, 12 Jul 2026 07:38 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sun, 12 Jul 2026 07:38 AM IST
सार

SUV Launch: क्या आप दमदार परफॉर्मेंस वाली नई कार खरीदने का इंतजार कर रहे हैं? तो आपको जल्द ही कई बेहतरीन ऑप्शंस मिलने वाले हैं, क्योंकि भारत में कई टर्बो-पेट्रोल कारें लॉन्च होने जा रही हैं। जानिए इन मॉडल्स के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Top turbo petrol cars coming  India, check out list.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Upcoming Turbo Petrol Cars India: भारतीय कार बाजार में टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियों की पसंद लगातार बढ़ रही है। बेहतर पावर डिलीवरी, तेज एक्सेलरेशन और स्मूद ड्राइविंग अनुभव के कारण अब कई खरीदार इन्हें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर प्राथमिकता दे रहे हैं। आने वाले महीनों में मारुति सुजुकी, महिंद्रा, वॉल्कस्वैगन और स्कोडा जैसी कंपनियां कई नई टर्बो-पेट्रोल कारें लॉन्च करने जा रही हैं। आइए जानते हैं इनमें क्या खास मिलने वाला है।

विज्ञापन


1. Maruti Suzuki Brezza Facelift

  • मारुति सुजुकी 23 जुलाई 2026 को Brezza फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 99hp की पावर और 147.6Nm का टॉर्क देगा।
  • विज्ञापन
  • कार में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा एक्सटीरियर में हल्के बदलाव, नए फीचर्स और CNG टैंक लेआउट में भी सुधार देखने को मिल सकता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹9 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


2. Mahindra Scorpio-N Facelift

  • महिंद्रा जल्द ही स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट पेश कर सकती है। इसमें मौजूदा 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ डीजल विकल्प भी जारी रहेगा।
  • नई स्टाइलिंग, अतिरिक्त फीचर्स और 7-सीटर SUV सेगमेंट में इसकी मजबूत मौजूदगी इसे खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प बना सकती है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹14 लाख रहने की संभावना है।


3. Volkswagen Virtus Facelift

  • फॉक्सवैगन अपनी लोकप्रिय सेडान वर्टस का फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी में है। इसमें नया डिजाइन और अपडेटेड टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।
  • कार में 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.0-लीटर इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी जोड़ा जा सकता है। इसकी संभावित शुरुआती कीमत 12 लाख होगी।


4. Skoda Slavia Facelift

  • स्कोडा इस साल के अंत तक Slavia फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है। इसमें नए बंपर, नए अलॉय व्हील्स और बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे।
  • इंजन विकल्पों में 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल रहेंगे। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹11.80 लाख रहने की उम्मीद है।


5. Mahindra Vision S

  • महिंद्रा की Vision S फिलहाल टेस्टिंग चरण में है और इसे नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है।
  • इसमें नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन, रग्ड डिजाइन और मैनुअल व ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलने की उम्मीद है।


किसे खरीदना हो सकता है बेहतर विकल्प?
अगर आपकों 7-सीटर SUV पसंद है, तो स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, प्रीमियम सेडान खरीदने वालों के लिए Virtus और Slavia दोनों आकर्षक विकल्प साबित हो सकती हैं। अगर आप बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म और डिजाइन वाली SUV का इंतजार कर सकते हैं, तो Mahindra Vision S पर नजर रखना भी फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed