2027 Honda Jazz: नए स्पोर्टी लुक में पेश हुई होंडा जैज, क्या भारत में फिर से होगी इस पॉपुलर हैचबैक की एंट्री?
Honda ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक Honda Jazz के अपडेटेड 2027 मॉडल से जापान में पर्दा उठा दिया है। जापान में यह कार Honda Fit नाम से बेची जाती है। फिलहाल यह अपडेट सिर्फ जापानी बाजार के लिए पेश किया गया है। ऐसे समय में जब दुनियाभर में SUV की मांग लगातार बढ़ रही है, Honda ने कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट पर अपना फोकस बनाए रखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैचबैक कारों की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखने वाली होंडा जैज (Honda Jazz) ने वैश्विक बाजार में धूम मचाते हुए अपने सफर के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस सिल्वर जुबली (25वीं वर्षगांठ) के मौके पर होंडा ने जापान में नई 2027 Honda Jazz (जिसे जापान में Honda Fit के नाम से बेचा जाता है) को नए रिफ्रेश्ड डिजाइन के साथ दुनिया के सामने पेश किया गया है। कंपनी ने पूरी तरह नई जनरेशन लाने के बजाय, इस हैचबैक की पारंपरिक उपयोगिता को बरकरार रखते हुए इसमें नए फीचर्स, लाइनअप में बदलाव और एक बेहद ही स्पोर्टी RS वेरिएंट को शामिल किया है।
अगर कीमत की बात करें, तो जापानी बाजार में इसकी कीमत ¥1,806,200 से ¥2,955,700 के बीच रखी गई है। भारतीय मुद्रा के मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से यह लगभग 10.6 लाख रुपये से 17.4 लाख रुपये के बीच है
कैसा है नए RS वेरिएंट का स्पोर्टी लुक?
चौथी जनरेशन की इस जैज में वही पुराना जाना-पहचाना बड़ा ग्लासहाउस (कांच का हिस्सा), गोल प्रोपोर्शन और शानदार विजिबिलिटी मिलती है। लेकिन नए RS ट्रिम ने इसमें एक नया रोमांच जोड़ दिया है।
-
आक्रामक और बोल्ड बंपर डिजाइन: इस हैचबैक के RS वेरिएंट में नए तरीके से डिजाइन किए गए फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं, जो इसे बेहद आक्रामक लुक देते हैं।
-
ग्लॉस ब्लैक एक्सेंट्स और नए पहिए: कार की बॉडी पर चमकीले काले रंग के एक्सेंट्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें नए डिजाइन वाले 16-इंच के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं जो इसके लुक को निखारते हैं।
-
स्पेशल RS सस्पेंशन ट्यूनिंग: इस वेरिएंट के सस्पेंशन को विशेष रूप से टैक्निकल एडजस्टमेंट किया गया है। जो गाड़ी की हैंडलिंग और मोड़ों पर पकड़ को बेहतर बनाना है, ताकि रोजमर्रा के इस्तेमाल में कोई परेशानी न हो।
केबिन के अंदर क्या बदलाव देखने को मिलते हैं?
हौंडा जैज हमेशा से अपने विशाल इंटीरियर के लिए जानी जाती रही है और इस बार भी कंपनी ने इसकी इस ताकत को बनाए रखा है:
-
आधुनिक डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट: गाड़ी के केबिन में एक बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम इंटीरियर मैटेरियल्स दिए गए हैं।
-
हौंडा सेंसिंग सुरक्षा: सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इसमें होंडा सेंसिंग सेफ्टी सुइट दिया गया है, जो आधुनिक ड्राइविंग असिस्टेंस तकनीक से लैस है।
-
जादुई 'Magic Seats': जैज की सबसे बड़ी यूएसपी यानी इसके 'मैजिक सीट्स' को इस मॉडल में भी बरकरार रखा गया है। यह सीटें कई तरह से मुड़ सकती हैं, जिससे सामान रखने और बैठने के लिए कई बेहतरीन कॉन्फिगरेशन मिल जाते हैं।
इसका हाइब्रिड इंजन कितना दमदार है?
जापान और यूरोप जैसे बाजारों में हाइब्रिड तकनीक को काफी पसंद किया जाता है, इसी को ध्यान में रखते हुए हौंडा ने अपने पावरट्रेन को जारी रखा है:
-
e:HEV सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम: इस अपडेटेड मॉडल में होंडा का एडवांस e:HEV सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जो किसी बड़े मैकेनिकल बदलाव के बिना आता है।
-
1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का मेल: यह सेटअप एक शक्तिशाली 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर्स, इंटेलिजेंट मल्टी-मोड ड्राइव (i-MMD) और एक e-CVT ट्रांसमिशन का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
-
शानदार फ्यूल एफिशिएंसी: यह हाइब्रिड तकनीक अपनी बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है। जो जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और प्योर इंजन ड्राइव मोड्स के बीच बिना किसी झटके के आसानी से शिफ्ट हो जाती है।
क्या यह नई कार भारत वापस आएगी?
यह एक ऐसा सवाल है जो हर भारतीय कार प्रेमी के मन में उठ रहा है।
-
भारत वापसी का कोई प्लान नहीं: प्रीमियम हैचबैक कारों की घटती मांग और कड़े उत्सर्जन मानदंडों के कारण होंडा कार्स इंडिया ने साल 2023 में ही जैज को भारत में बंद कर दिया था। फिलहाल कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में वापस लाने की कोई योजना या संकेत नहीं दिए हैं।
-
इन तीन मॉडलों पर है मुख्य फोकस: होंडा इस समय भारतीय बाजार में अपने तीन मुख्य मॉडल Amaze, Elevate और भविष्य में आने वाले इलेक्ट्रिफाइड व्हीकल्स पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है।
-
भविष्य की एक धुंधली उम्मीद: हालांकि, यह भी सच है कि अगर होंडा भविष्य में कभी भारत के प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में दोबारा उतरने का फैसला करती है, तो यह Jazz e:HEV उनके लिए एक बेहतरीन और मजबूत विकल्प साबित हो सकती है।