{"_id":"6369f63f942dde6f49601ec3","slug":"now-yamaha-is-going-to-bring-electric-scooter-ola-ather-hero-tvs-will-get-a-big-challenge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yamaha EV: अब यामाहा भी लाने जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटर, ओला, एथर, हीरो, टीवीएस को मिलेगी बड़ी चुनौती","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Yamaha EV: अब यामाहा भी लाने जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटर, ओला, एथर, हीरो, टीवीएस को मिलेगी बड़ी चुनौती
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:09 PM IST
सार
भारतीय बाजार में अब यामाहा की ओर से भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाया जा सकता है। यामाहा के इलेक्ट्रिक स्कूटर में एंट्री के बाद बाजार में पहले से मौजूद कई कंपनियों को चुनौती मिलेगी।
जापानी दो पहिया कंपनी यामाहा की ओर से भी इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले साल की शुरूआत में लाया जा सकता है। इस स्कूटर से किसे मिलेगी चुनौती और क्या होंगे फीचर्स, आइए जानते हैं।
Trending Videos
कैसे होंगे फीचर्स
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में यामाहा की ओर से पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के पहले स्कूटर में कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। इनमें एलईडी लाइट्स, आरामदायक सीट, अंडर सीट स्टोरेज, डिस्क ब्रेक, एबीएस, चौड़े टायर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स होंगे।
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में फीचर्स और लुक के साथ ही बैटरी और मोटर पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। इस स्कूटर में दमदार बैटरी लगाई जा सकती है, जिससे सिंगल चार्ज में स्कूटर को करीब 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। उम्मीद है कि स्कूटर के एक से ज्यादा वैरिएंट लाए जा सकते हैं, जिससे ग्राहकों को विकल्प मिलेंगे।
जापानी कंपनी लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस कर रही है। कंपनी के सीईओ योशिहिरो हिदाका पहले ही बता चुके हैं कि कंपनी की ओर से जल्द ही पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लाया जा सकता है। इस स्कूटर को सबसे पहले एशियाई देशों में पेश किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा कंपनी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बाइक भी ला सकती है। कंपनी साल 2050 तक 90 फीसदी पोर्टफोलियो को इलेक्ट्रिक करने की तैयारी कर रही है। कंपनी को अच्छे से जानकारी है कि अगर भविष्य में बाजार में बेहतर तरीके से चुनौती देनी है तो इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस करना ही होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।