{"_id":"5e732d0a8ebc3e768972f74e","slug":"offers-up-to-2-5-lakh-on-these-bs4-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन BS4 कारों और SUV पर 2.5 लाख रुपये तक का तगड़ा ऑफर, बचे हैं कुछ ही दिन बाकी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
इन BS4 कारों और SUV पर 2.5 लाख रुपये तक का तगड़ा ऑफर, बचे हैं कुछ ही दिन बाकी
Thu, 19 Mar 2020 03:30 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 19 Mar 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon Discount
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनियां BS4 स्टॉक को खत्म करने के लिेए गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही हैं। हालांकि यह ऑफर एक निश्चित समय के लिए हैं। बता दें कि एक अप्रैल से देश में नए उत्सर्जन मानक वाले BS6 नियम लागू हो जाएंगे। इसलिए 1 अप्रैल से सिर्फ बीएस6 कम्प्लायंट वीइकल्स का ही रजिस्ट्रेशन होगा। ऐसे में कंपनियां बीएस4 स्टॉक को खत्म करना चाहती हैं। जिसके चलते कंपनियां गाड़ियों पर तगड़ा ऑफर दे रही हैं। आइए जानते हैं उन बीएस4 कारों के बारे में जिन पर कंपनियां दे रही हैं बंपर ऑफर।
फाइल फोटो
- फोटो : Renault
रेनो अपनी कारों पर दो लाख रुपये तक की छूट दे रही है। रेनो कैप्चर और रेनो लॉजी पर कंपनी दो लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं इनमें पुरानी क्विड पर 54 हजार तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि नए क्विड मॉडल पर 29 हजार रुपये तक और डस्टर के बीएस4 मॉडल पर दो लाख रुपये तक का डिस्काउंट है। इसके अलावा निसान किक्स पर 1.6 लाख तक, निसान सनी सेडान पर 75 हजार रुपये तक, जबकि माइक्रा और माइक्रा एक्टिव पर 61 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Honda City BS6
- फोटो : Social Media
होंडा की कारों पर भी 1.25 लाख का तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। जिसमें जैज पर 50 हजार, अमेज पर 42 हजार, होंडा सिटी पर 72 हजार, WR-V hj 45 हजार, BR-V पर 1.10 लाख और होंडा सिविक पर 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट है। वहीं दैटसन की कारों पर डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें दैटसन गो पर 62 हजार तक, दैटसन गो प्लस पर 67 हजार और रेडी गो पर 72 हजार तक के डिस्काउंट मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Harrier SUV Discount
- फोटो : AmarUjala
टाटा मोटर्स की बीएस4 कारों पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इन कारों पर 2.05 लाख रुपये तक का डिस्काउंट है। इनमें टियागो मॉडल पर 50 हजार तक, टाटा हेक्सा पर 2.05 लाख रुपये तक, हैरियर पर 1.30 लाख तक, टाटा जेस्ट पर 90 हजार रुपये तक, टाटा बोल्ट पर 80 हजार तक, टिगोर पर 70 हजार तक और टाटा सफारी स्टॉर्म पर 55 हजार तक का डिस्काउंट है।
विज्ञापन
Hyundai cars
- फोटो : social
ह्यूंदै की कार पर 2.5 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन कारों को लेने पर ग्राहकों को तगड़ा फायदा हो सकता है। सैंट्रो पेट्रोल मॉडल कार पर 55 हजार रुपये तक की छूट है। जबकि ग्रैंड आई10 पेट्रोल मॉडल पर 75 हजार तक, ग्रैंड आई10 Nios डीजल मॉडल पर 55 हजार रुपये तक की छूट है। Xcent पेट्रोल-डीजल पर 95 हजार तक, एलीट आई20 पेट्रोल-डीजल पर 65 हजार तक, जबकि क्रेटा पेट्रोल-डीजल पर 1.15 लाख तक और एलांट्रा व टूसों के पेट्रोल-डीजल मॉडल पर 2.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें कैश, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट जैसे-अलग-अलग ऑफर भी शामिल हैं।