{"_id":"64577cd3b5c313659c06dbc8","slug":"ola-and-bajaj-register-positive-growth-in-april-2023-know-top-five-electric-two-wheeler-companies-2023-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Sales: अप्रैल में कितनी हुई इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री, जानें टॉप-5 कंपनियों का क्या रहा हाल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Sales: अप्रैल में कितनी हुई इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री, जानें टॉप-5 कंपनियों का क्या रहा हाल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 07 May 2023 04:22 PM IST
सार
अप्रैल 2023 का महीना इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री के लिए थोड़ा निराशाजनक रहा। मार्च 2023 के मुकाबले बीते महीने कंपनियों की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई। किस कंपनी ने कैसा प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
अप्रैल 2023 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए निराशाजनक रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री में भी गिरावट दर्ज हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मंथ ऑन मंथ बेसिस किस इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ने कैसा प्रदर्शन किया।
Trending Videos
अप्रैल में बिक्री
2 of 7
Ampere Electric Magnus Pro
- फोटो : Ampere Electric
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2023 में देशभर में कुल 66466 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। जो मंथ ऑन मंथ बेसिस पर 22.53 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ है। इस दौरान सिर्फ दो कंपनियों ने ही पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की अन्य सभी कंपनियों की बिक्री मार्च 2023 के मुकाबले कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओला बनी भारतीयों की पसंद
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : ola electric
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2023 में ओला ने कुल 21882 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि मार्च 2023 के दौरान कंपनी ने 21274 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 72.19 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर भी कंपनी की ग्रोथ 2.86 फीसदी रही है।
आईक्यूब की कैसी रही बिक्री
4 of 7
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
ओला के बाद टीवीएस के आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का जादू अप्रैल 2023 में थोड़ा फीका रहा है। मार्च 2023 में टीवीएस ने कुल 16768 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि अप्रैल 2023 के दौरान कंपनी ने सिर्फ 8726 यूनिट्स की बिक्री की। आंकड़ों के मुताबिक टीवीएस ने मार्च के मुकाबले अप्रैल महीने में 47.96 फीसदी की बिक्री कम की है, लेकिन ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने अप्रैल 2023 के दौरान 482.51 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की है।
विज्ञापन
एंपियर व्हीकल्स की कैसी रही डिमांड
5 of 7
Ampere Electric Vehicles
- फोटो : Ampere
अप्रैल महीने में तीसरे पायदान पर एंपियर व्हीकल्स रही। कंपनी ने अप्रैल में कुल 8318 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि मार्च में कुल 9334 यूनिट्स की बिक्री थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 27.19 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई। लेकिन मंथ ऑन मंथ बेसिस पर कंपनी को 10.88 फीसदी का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।