देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करने वाली कंपनी ओला की ओर से ग्राहकों के लिए अच्छी खबर आई है। अब कंपनी नए नियम के मुताबिक स्कूटर की डिलीवरी करेगी, जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा।
Ola Electric Scooter: ओला करने जा रही है ऐसा काम, इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों को होगा बड़ा फायदा
इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला की ओर से अब नए नियम से डिलीवरी की जाएगी। इससे ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा।
क्या है नया नियम
ओला अब अपने स्कूटर्स की डिलीवरी नए नियम के मुताबिक करेगी। इसके मुताबिक अब कंपनी का स्कूटर बुक करवाने वालों को डिलीवरी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। कंपनी के मुताबिक अब जल्द ही बुकिंग करने के दो से तीन दिन में ही स्कूटर की डिलीवरी कर दी जाएगी। हालांकि दिन और समय इस पर निर्भर करेगा कि बुकिंग किस शहर में हो रही है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
किसने की घोषणा
ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि अगले सप्ताह से, हम पूरे भारत में ग्राहकों को उसी दिन या 2-3 दिनों के अंदर डिलीवरी करेंगे। सटीक दिन आपके खास शहर में रजिस्ट्रेशन करने में लगने वाले समय पर निर्भर करता है।
हमारे एक्सपीरियंस सेंटर पर जाएं या ऑनलाइन ऑर्डर करें। कंपनी के स्कूटर को टेस्ट राइड के दौरान भी ऑर्डर किया जा सकता है। ऑर्डर करने के बाद डिलीवरी कुछ दिनों में होगी!
यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
पोर्टफोलियो में हैं तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर
ओला की ओर से देशभर में तीन स्कूटर की पेशकश की जाती है। इनमें ओला एसवन एयर, ओला एसवन और एसवन प्रो हैं। तीनों ही स्कूटर को ऑनलाइन या कंपनी के शोरूम पर जाकर बुक करवाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
कितनी है रेंज
यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर