{"_id":"64671a667e69d0b81a062006","slug":"piaggio-vespa-launch-125-and-150-with-dual-color-options-in-india-know-price-and-features-2023-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Piaggio Vespa: वेस्पा 125 और 150 ड्यूल कलर के साथ हुए लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Piaggio Vespa: वेस्पा 125 और 150 ड्यूल कलर के साथ हुए लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 19 May 2023 01:31 PM IST
सार
दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो की ओर से वेस्पा के दो मॉडल्स को नए कलर्स के साथ लॉन्च किया गया है। इनमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।
पियाजियो इंडिया की ओर से भारत में वेस्पा के दो स्कूटर्स को नए रंगरुप में लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से दोनों स्कूटर्स में क्या खूबियां दी गई हैं। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि दोनों स्कूटर्स की कीमत क्या है।
Trending Videos
लॉन्च हुए स्कूटर
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : vespa
वेस्पा ब्रॉन्ड के दो स्कूटर 125 और 150 को कंपनी ने ड्यूल कलर के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही इनके इंजन में भी अपडेट दिया गया है। इसके साथ ही पिलियन के कंफर्ट को भी दोनों स्कूटर में बढ़ाया गया है।
जानकारी के मुताबिक पियाजियो की ओर से दोनों ही स्कूटर्स में राउंड हैडलैंप दिया गया है। लेकिन एसएक्सएल वैरिएंट्स में रेक्टेंग्युलर हेडलैंप दिया गया है। 2023 ड्यूल वीएक्सएल स्कूटर्स को पर्ल वाइट और बेज, पर्ल वाइट और अजूरो प्रोवेन्जा के साथ ही पर्ल वाइट और मैट ब्लैक जैसे रंगों का विकल्प दिया गया है। वहीं एसएक्सएल वैरिएंट्स में पर्ल वाइट और मैट रेड जैसे रंग के साथ पेश किया गया है।
नए स्कूटर्स के इंजन में भी कंपनी की ओर से अपडेट दिया गया है। इनके इंजन को बीएस-6 के फेज-2 के कम्प्लाइंट बनाया गया है। साथ ही यह स्कूटर ई-20 पेट्रोल से भी चलाए जा सकते हैं। 125 स्कूटर के इंजन से 9.65 बीएचपी और 10.11 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं 150 स्कूटर के इंजन से 10.64 बीएचपी और 11.26 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इनके अलावा इनमें एलईडी हेडलाइट्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक, ट्विन हाइड्रोलिक शॉक एर्ब्जाबर को दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।