{"_id":"63e78ffa44adbc82d100bc52","slug":"pm-modi-will-inaugurate-delhi-mumbai-expressway-tomorrow-know-eight-best-features-2023-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Mumbai Expressway: पीएम कल करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें आठ बड़ी खासियतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Delhi Mumbai Expressway: पीएम कल करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें आठ बड़ी खासियतें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:39 PM IST
सार
पीएम मोदी रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने वाले हैं। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद देश के लोगों को कितना फायदा होगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे के तौर पर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन पीएम मोदी 12 फरवरी को करने वाले हैं। इस हाइवे को बनाने के साथ ही कई नए रिकॉर्ड भी बन गए हैं। हम इस खबर में आपको दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की दस खूबियों की जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos
सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे
2 of 9
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली से मुंबई की सड़क से दूरी 1386 किलोमीटर की है। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी सुविधा
3 of 9
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपके पास इलेक्ट्रिक वाहन है तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी इलेक्ट्रिक कार कितनी भी रेंज दे फिर भी अपनी ईवी से आप बिना किसी परेशानी के दिल्ली से मुंबई जा सकेंगे। एक्सप्रेस-वे को बनाते हुए इस बात का ध्यान रखा गया है कि हर थोड़ी दूरी पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के पाइंट्स दिए गए हैं।
मिलेगी हेल्थ फैसिलिटी
4 of 9
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्सप्रेस-वे पर हर 100 किलोमीटर पर एक ट्रॉमा सेंटर दिया गया है। अगर हाइवे पर किसी के साथ भी कोई हादसा हो जाता है तो इलाज में देरी ना हो इसके लिए ही यह इंतजाम किया गया है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को बनाने में कई रिकॉर्ड भी बन गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक इसे बनाने में 25 हजार लाख टन बिटुमिन का उपयोग किया गया है। इसे बनाने में चार हजार से ज्यादा सिविल इंजीनियर्स को रोजगार भी मिला है। ढाई किलोमीटर की चार लेन पीक्यूसी को सिर्फ 24 घंटे में बनाया गया है। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। इसे बनाने में 12 लाख टन स्टील का भी उपयोग किया गया है, जिससे कोलकाता के हावड़ा ब्रिज जैसे 50 ब्रिज बनाए जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।