फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Prabhas Car Collection Luxury Cars Collection of Kalki 2898 AD star

Prabhas Car Collection: कल्कि 2898 एडी के स्टार प्रभास के पास हैं एक से बढ़कर एक कारें, जानें उनकी कार कलेक्शन

Sat, 29 Jun 2024 06:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 06:33 PM IST
सार

ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की सीरीज के लिए जाने जानेवाले बड़े बजट के अभिनेता प्रभास, 'कल्कि 2898 एडी' के साथ वापसी कर रहे हैं। प्रभास के पास एक से बढ़कर एक कारें हैं।जानें उनकी शानदार कार कलेक्शन के बारे में।

विज्ञापन
Prabhas Car Collection Luxury Cars Collection of Kalki 2898 AD star
Prabhas - फोटो : PTI

विस्तार

ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की सीरीज के लिए जाने जानेवाले बड़े बजट के अभिनेता प्रभास, 'कल्कि 2898 एडी' के साथ वापसी कर रहे हैं। भारत के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले अभिनेता के रूप में, साहो स्टार के नाम ऐसी चार फिल्में है जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। जो भारतीय सिनेमा में एक अनूठी उपलब्धि है। एक जाने-माने कार प्रेमी के रूप में, प्रभास के पास लम्बोर्गिनी एवेंटाडोर से लेकर रोल्स-रॉयस फैंटम तक शानदार लक्जरी वाहनों का एक शानदार कलेक्शन है। यहां हम आपको प्रभास के आलीशान कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

Lamborghini Aventador
प्रभास इटली की मशहूर स्पोर्ट्स कार Lamborghini Aventador (लम्बोर्गिनी एवेंटाडोर) के मालिक हैं। इस स्पोर्ट्स कार को अब Revuelto ने रिप्लेस कर दिया है, जो भारत में इस मशहूर नेमप्लेट का प्रमुख मॉडल है। एवेंटाडोर में 6.5-लीटर V12 पेट्रोल इंजन मिलता था। यह इंजन 700 bhp का पावर और 690 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। स्पोर्ट्स कार चार ड्राइविंग मोड के साथ आती है - स्ट्राडा, स्पोर्ट, कोर्सा और ईगो। एवेंटाडोर की कीमत करोड़ों रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rolls-Royce Phantom 
Rolls-Royce Phantom (रोल्स-रॉयस फैंटम) एक शानदार लग्जरी कार मानी जाती है। फैंटम में एक विशाल 6.7-लीटर V12 सुपरचार्ज्ड इंजन मिलता है। यह पावरफुल इंजन 563 bhp का पावर और 900 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ, फैंटम 5.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी 250 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड का दावा करती है। पूरे रोल्स-रॉयस पोर्टफोलियो की तरह, सभी कारों को मालिक की जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज किया जा सकता है और फैंटम भी अलग नहीं है। भारत में, फैंटम की कीमत करोड़ों रुपये है।
विज्ञापन

Range Rover
किसी भी मशहूर हस्ती के गैरेज में Range Rover (रेंज रोवर) न हो, ऐसा शायद ही मुमकिन है। और बाहुबली अभिनेता के साथ भी ऐसा ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास के पास पिछली पीढ़ी का रेंज रोवर लॉन्ग-व्हीलबेस डीजल वैरिएंट है। इसमें 4.4-लीटर V8 मोटर मिलता है जो 335 bhp का पावर और 740 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस वर्जन की कीमत करोड़ों रुपये है। मौजूदा डीजल वर्जन में 3-लीटर इनलाइन सिक्स ट्विन-टर्बोचार्ज्ड D350 इंजन पावरट्रेन मिलता है। जो 346 bhp का पावर और 700 Nm का टॉर्क पैदा करता है। 8-स्पीड ऑटोमैटिक से जुड़ी यह 4×4 एसयूवी 6.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। और इसकी टॉप स्पीड 234 किमी प्रति घंटा है। 

Jaguar XJ
प्रभास के सुपरस्टार करियर में Jaguar XJ (जगुआर XJ) पहला बड़ा कदम था। जगुआर ने 10 साल पहले ही अपनी शानदार दिखने वाली XJ को बंद कर दिया था। प्रभास के पास इस शानदार ब्रिटिश सेडान का डीजल वर्जन है। इसमें 3-लीटर V6 ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है, जिसका आउटपुट 275 bhp और 600 Nm है। यह रियर-व्हील-ड्राइव जगुआर 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed