सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   FASTag reward, Earn ₹1,000 FASTag Credit Reporting Dirty Toilets

Rajmargyatra app: हाइवे पर गंदगी की रिपोर्ट करने वाले यात्रियों को सरकार देगी FASTag इनाम, बस करें यह काम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 07 Apr 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

MoRTH Clean Toilet Picture Challenge: भारतीय हाइवे पर सफर करने वालों के लिए सरकार ने एक अनोखा चैलेंज पेश किया है। अब गंदगी की शिकायत करना न सिर्फ सड़क सुधारने में मदद करेगा, बल्कि आपकी जेब के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। जानिए इसके बारे में विस्तार से...

FASTag reward, Earn ₹1,000 FASTag Credit Reporting Dirty Toilets
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Rajmargyatra app FASTag reward: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज की शुरुआत की है। इसके तहत यात्री अब हाइवे की अव्यवस्थाओं के खिलाफ डिजिटल जासूस बनकर इनाम जीत सकते हैं। वहीं, NHAI ने टोल वसूली को पूरी तरह डिजिटल करने के लिए 10 अप्रैल की डेडलाइन तय कर दी है।
Trending Videos


NHAI cash payment ban at toll plaza: MoRTH ने राजमार्गयात्रा एप पर गंदे शौचालयों की फोटो अपलोड करने पर एक हजार का फास्टैग क्रेडिग देने की घोषणा की है। यह पहल स्वच्छता सुधारने के लिए शुरू की गई है। वहीं, दूसरी ओर दस अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान भी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब केवल फास्टैग और यीपीआई ही स्वीकार किए जा सकेंगे, जिसमें यूपीआई पर पेनाल्टी का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार इनाम से लेकर नए टोल नियमों तक सब कुछ

क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज: ऐसे जीतें एक हजार रुपये
हाइवे पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने यात्रियों को सक्रिय किया है। इसके लिए यात्रियों को किसी भी टोल प्लाजा पर गंदा शौचालय दिखता है, तो उसकी फोटो खीचकर और राजमार्ग यात्रा एप पर अपलोड करना होगा। इसके बाद फोटो के सत्यापन के बाद आपके अकाउंट में एक हजार का फास्टैग क्रेडिट इनमा के तौर पर भेज दिया जाएगा। इस पहल का मकसद सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के रखरखाव में जनता को शामिल करना और जवाबदेयी तय करना है।
 

10 अप्रैल से कैश पेमेंट खत्म
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नकद लेनदेन पर रोक लगा दी है। 10 अप्रैल, 2026 से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा अगर आप फास्टैग के बजाय यूपीआई से भुगतान करते हैं, तो आपको मूल राशि पर 0.25% या उससे अधिक की पेनाल्टी देनी पड़ सकती है। जैसे मान लीजिए 100 रुपये के टोल के लिए 125 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं।

टोल छूट के नियमों में सख्ती
सरकार ने रियायतों और पास को लेकर भी नए नियम लागू किए हैं:
ID कार्ड पर छूट बंद: अब सरकारी पहचान पत्रों के आधार पर निजी वाहनों को टोल में छूट नहीं मिल सकती है।
एक्जेम्प्टेड फास्टैग अनिवार्य: केवल उन्हीं वाहनों को टोल फ्री एंट्री मिलेगी जिनमें आधिकारिक तौर पर एक्जेम्प्टेड फास्टैग लगा होगा।
एनुअल पास: बार-बार यात्रा करने वालों के लिए फास्टैग एनुअल पास को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि लंबी कतारों से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed