फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Renault Triber पर कंपनी दे रही है पहली बार खास ऑफर, कम ब्याज दरों पर मिलेगी MPV कार

Fri, 20 Mar 2020 03:53 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 20 Mar 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Renault Tribar is special offers to rural customers
Renault Triber Easy-R AMT - फोटो : Renault
Renault की सबसे पॉपुलर सबकॉम्पैक्ट एमपीवी Renault Triber पर कंपनी ऑफर दे रही है। इस ऑफर की खास बात यह है कि इसका ज्यादा फायदा ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को हो रहा है। बता दें कि कंपनी ने भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए 7-सीटर कार रेनो ट्राइबर (Renault Triber) को उतारा है। इसकी खासियत है कि इसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से भी कम है। इसका लुक भी शानदार है। 

 
Renault Tribar is special offers to rural customers
Renault Triber Easy-R AMT - फोटो : Social Media
कार का लुक लोगों को काफी आकर्षित करता है। इसके लॉन्च होने के बाद से ही इस कार की डिमांड बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि इस बीच कंपनी इस कार की बिक्री बढ़ाने के लिए ऑफर दे रही है। 

 
Renault Tribar is special offers to rural customers
Renault Triber Easy-R AMT - फोटो : Social Media
इस कार की खास बात है कि ये सात सीटर कार है और बाजार में मौजूद दूसरी 7-सीटर कार की तुलना में बेहद कम कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक ट्राइबर की सीट्स को 100 से ज्यादा तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। 5-सीटर ऑप्शन में ट्राइबर के बूट स्पेस की बात करें, तो इसमें आपको 625 लीटर की जगह मिलेगी। जबकि 7-सीटर ऑप्शन में 84 लीटर बूट स्पेस मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Renault Tribar is special offers to rural customers
Renault Triber - फोटो : Renault India
ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत  4,49000 रुपये है। कंपनी पहली बार इस कार पर छूट दे रही है। इस कार पर पहली बार दस हजार तक का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा हैं। कंपनी कार फाइनेंस करवाने पर अलग से भी ऑफर दे रही है। ऑफर में कंपनी 8.99 फीसदी ब्याज दर पर ऋण मुहैया करवा रही है। वहीं ग्रामीण ग्राहकों को चार हजार रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Renault Tribar is special offers to rural customers
Renault Triber Colour Variants - फोटो : Renault India
रेनॉ ट्राइबर में सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। ट्राइबर में 72 पीएस पावर वाला 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार चार मीटर से छोटी (MPV) मल्टी पर्पज व्हीकल है। कार में बेहद आकर्षिक हेडलाइट्स, नया ग्रिल और नया बोनट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि ट्राइबर की सीट्स को 100 से ज्यादा तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। ट्राइबर में साइड में ब्लैक क्लैडिंग के साथ स्पोर्टी लुक के लिए रूफ रेल्स भी दी गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed