फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कूपे लुक वाली नई 2021 Hyundai Elantra हुई पेश, मिलेगा हाइब्रिड इंजन, जानें शानदार फीचर्स और डीटेल्स

Fri, 20 Mar 2020 12:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 20 Mar 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
2021 hyundai elantra release date 2021 hyundai elantra interior hyundai elantra new model
2021 Hyundai Elantra - फोटो : social media
दक्षिण कोरियाई ऑटोमाबाइल निर्माता कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) ने नई 2021 Hyundai Elantra को आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रदर्शित किया है। यह Hyundai Elantra की सातवीं जेनरेशन है। नई Elantra नई Parametric Dynamics (पैरामेट्रिक डायनमिक्स) डिजाइन भाषा को दर्शाती और यह मौजूदा मॉडल से पूरी तरह से अलग दिखती है। यह ब्रांड की नई डिजाइन थीम होगी। नई Elantra की तस्वीरों से पता चलता है कि यह कितनी बोल्ड और स्पोर्टी दिखती है। नई  Elantra से 4-डोर कूपे कार का फील मिलता है और इंटीरियर में बिलकुल नया है। 
2021 hyundai elantra release date 2021 hyundai elantra interior hyundai elantra new model
2021 Hyundai Elantra - फोटो : social media
इंजन और पावर
नई 2021 Hyundai Elantra कार थर्ड-जेनरेशन K3 प्लैटफॉर्म पर आधारित है। हुंडई ने एलेंट्रा के साथ एक हाइब्रिड सिस्टम पेश किया है। इसमें 2.0-लीटर इनलाइन-4 पेट्रोल इंजन मिलता है जो 147 PS का पावर जेनरेट करता है। कंपनी ने कार का एक हाइब्रिड वर्जन भी पेश किया है जिसमें 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसमें एक 43 PS की इलेक्ट्रिक मोटर अतिरिक्त मिलती है। दोनों को मिलाकर कुल आउटपुट 139 PS और 265 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। इसमें 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। 
2021 hyundai elantra release date 2021 hyundai elantra interior hyundai elantra new model
2021 Hyundai Elantra - फोटो : social media
फीचर्स
नई Hyundai Elantra नई टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें ह्यूंदै की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी मिलेगी। इसमें 10.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जिसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो स्टैंडर्ड मिलेंगे। स्मार्टफोन बिना तार के इस इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट किया जा सकेगा। नए जमाने के इस सिस्टम के साथ वायरलेस फोन चार्जिंग बहुत सुविधाजनक बन जाएगा। कार के लोअर वेरिएंट्स में  8.0- इंच टचस्क्रीन सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा। खास बात यह है कि इस सिस्टम में ब्लूटूथ के जरिए दो फोन को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। कार में ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम, ड्राइवर अटेंशन मॉनिटरिंग सिस्टम और नया मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर हैं। इसके अलावा कार में प्रीमियम साउंड सिस्टम और रियर व्यू कैमरा समेत कई शानदार फीचर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 hyundai elantra release date 2021 hyundai elantra interior hyundai elantra new model
2021 Hyundai Elantra - फोटो : social media
डिजाइन
नई  Elantra कार में कूपे जैसी रूफ लाइन मिलेगी, जिससे इसमें 4-डोर कूपे कार का फील मिलता है। साथ ही इसमें स्लीक आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स, ट्राइएंग्युलर टेल लाइट्स हैं, जो एक LED लाइट स्ट्रिप से जुड़ी हुई हैं। कार में 17-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। रियर बंपर की डिजाइन काफी आकर्षक है। डुअल टोन बंपर ग्लॉसी ग्लैक फिनिश अंडरबॉडी क्लैडिंग और एग्जॉस्ट टिप्स के साथ आएंगे जिससे कार का ओरवऑल लुक काफी शानदार और नया हो गया है। 
विज्ञापन
2021 hyundai elantra release date 2021 hyundai elantra interior hyundai elantra new model
2021 Hyundai Elantra - फोटो : social media
लॉन्चिंग
नई Hyundai Elantra में नई 3-डी कैस्केड ग्रिल, स्वेप्टबैक LED हेडलैंप और स्लिम LED DRL (डेटाइम रनिंग लाइट्स) मिलेंगे। बंपर का डिजाइन बिल्कुल नया और शार्प है। बोनट पर भी शार्प कैरेक्टर लाइंस हैं, जो इसके ओवरऑल डिजाइन से मेल खाती है। कंपनी नई Hyundai Elantra को इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं करेगी। हालांकि इस नई कार को अगले साल तक भारत में उतारा जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed