फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Motors ला रही है शानदार सेडान कार, भूल जाएंगे Honda City, Ciaz और Verna!

Fri, 20 Mar 2020 10:47 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 20 Mar 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Honda City, Ciaz and Verna rival Tata motors working on peregrin sedan car based on Altroz
Tata E-Vision concept sedan - फोटो : Social Media

भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) के बाद अब C-Segment (सी-सेगमेंट) सेडान कार लाने की तैयारी कर रही है। टाटा को उम्मीद है कि उनकी ये सेडान कार Honda City (होंडा सिटी), Maruti Ciaz (सियाज), Skoda Rapid (स्कोडा रैपिड) और Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना) को टक्कर देगी। माना जा रहा है कि यह कार टाटा अल्ट्रोज हैचबैक पर बेस्ड होगी। जानते हैं इसकी पांच खासियतों के बारे में।

Honda City, Ciaz and Verna rival Tata motors working on peregrin sedan car based on Altroz
Tata 45X - फोटो : Social Media

टाटा अल्ट्रोज पर होगी बेस्ड

टाटा ने इस कार का कोडनेम Tata Peregrin X452 सेडान रखा है। वहीं इसे Alfa (Agile, Light Flexible, Advanced) प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएहगा। इसी प्लेटफॉर्म पर अल्ट्रोज को भी बनाया गया है। टाटा के इस नए प्लेटफॉर्म की खासियत यह कि इसी प्लेटफॉर्म पर बाकी कई दूसरी गाड़ियों एमबीपी, कॉम्पैक्ट एसयूवी, हैचबैक को भी बनाया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म का फायदा यह है कि इससे ज्यादा लेगरूम और स्टोरेज स्पेस मिलता है। क्योंकि इसमें सपाट फ्लोर मिलता है। यह प्लेटफॉर्म विभिन्न पावरट्रेन पेट्रोल, डीजल इंजन के अलावा हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक को भी सपोर्ट करता है। माना जा रहा है कि टाटा की नई सेडान काफी मजबूत होगी। इलकी वजह है कि इसी प्लेटफॉर्म पर तैयार अल्ट्रोज हैचबैक को ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार मिल चुकी है।

 

Honda City, Ciaz and Verna rival Tata motors working on peregrin sedan car based on Altroz
Tata Peregrin X452 sedan - फोटो : Social Media

EVision इंस्पायर्ड डिजाइन

टाटा मोटर्स ने 2018 के जिनेवा मोटर में अपनी एक कार पेश थी जिसका नाम था Tata EVision concept। यह कार दिखने में काफी खूबसूरत थी, इसमें ट्राई-एरो फॉग लैंप्स, मजूबत फैंडर्स, बेस्ट इन क्लास व्हील साइज दिया गया था। वहीं टाटा की नई सेडान कार में न्यू जेनरेशन IMPACT 2.0 डिजाइन फिलॉस्फी का इस्तेमाल किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Honda City, Ciaz and Verna rival Tata motors working on peregrin sedan car based on Altroz
Tata Peregrin X452 sedan Rear - फोटो : Social Media

पावरट्रेन       

हालांकि पावरट्रेन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, अगर न्यूज रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो टाटा पैरैग्रिन सेडान कार पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में आएगी। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड मोटर लगी होगी, जो 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसका 1.5 लीटर का ड़ीजल इंजन 110 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देगा। यह भी खबरें हैं कि टाटा इस कार के लिए खास 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है, हालांकि ये इंजन अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, यही इंजन टाटा हैरियर में भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Honda City, Ciaz and Verna rival Tata motors working on peregrin sedan car based on Altroz
2020 honda city India - फोटो : Social Media

मिडसाइज सेडान पर संकट के बादल

पिछले कुछ समय से मिडसाइज सेडान कारों की बिक्री घटी है। वहीं इन कारों की जगह एमपीवी और एसयवी कारें जगह बना रही हैं। मिडसाइज सेडान कारें 4 से 4.3 मीटर की लंबाई की होती है। जहां 2018 में 1,75,793 सेडान कारें बिकी थीं, वहीं 2019 में यह 31.82 फीसदी घट कर 1,19,842 यूनिट्स तक पहुंच गई। मारुति सियाज की बिक्री 41.74 फीसदी घट कर 29,706 यूनिट्स, होंडा सिटी 31.74 फीसदी घट कर 28,696 यूनिट्स, ह्यूंदै वरना की बिक्री 33.83 फीसदी घट कर 28,190 यूनिट्स तक पहुंच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed