सब्सक्राइब करें

Rimac Nevera: पेट्रोल सुपरकारों से भी तेज है यह इलेक्ट्रिक हाइपर कार, एक दिन में बनाए इतने रिकॉर्ड

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 21 May 2023 01:55 PM IST
सार

क्रोएशियाई कार कंपनी रिमैक की ओर से हाइपर कार नेवेरा ने एक दिन में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इलेक्ट्रिक हाइपर कार ने क्या रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
rimac nevera sets 23 performance records in a single day, fastest road legal electric car ever, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : rimac automobili

अगर हम आपको बताएं कि दुनिया में ऐसी इलेक्ट्रिक कार भी है जो कई सुपरकारों से भी तेज है। तो आप क्या कहेंगे। हम इस खबर में ऐसी ही एक कार की जानकारी दे रहे हैं जो सुपरकारों से भी तेज है और इस कार ने एक दिन में कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

Trending Videos

बनाए नए रिकॉर्ड

rimac nevera sets 23 performance records in a single day, fastest road legal electric car ever, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : rimac automobili

क्रोएशियाई कार कंपनी रिमैक ऑटोमोबिली की इलेक्ट्रिक हाइपर कार नेवेरा ने नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसमें सबसे पहला रिकॉर्ड जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को सिर्फ 1.81 सेकेंड में हासिल किया है। इसके अलावा 4.42 सेकेंड में जीरो से 200, 9.22 सेकेंड में जीरो से 300 और जीरो से 400 किलोमीटर की स्पीड को सिर्फ 21.31 सेकेंड में हासिल किया है। इसी तरह कुल 23 रिकॉर्ड इस कार ने अपने नाम किए हैं। खास बात यह है कि इससे पहले यह कार 412 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने का बना चुकी है। यह रिकॉर्ड कार ने अपने नाम सिर्फ 29.93 सेकेंड में किया था।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इस कार के नाम था रिकॉर्ड

rimac nevera sets 23 performance records in a single day, fastest road legal electric car ever, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : rimac automobili

रिमैक की नेवेरो इलेक्ट्रिक कार के पहले यह रिकॉर्ड आईसी इंजन वाली कोनिगसेग रेगेरा के नाम पर था। रेगेरा ने यह रिकॉर्ड 31.4 सेकेंड में बनाया था।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
 
कितनी दमदार मोटर

rimac nevera sets 23 performance records in a single day, fastest road legal electric car ever, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : rimac automobili

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसमें एक नहीं बल्कि चार इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया गया है। जिसकी बदौलत कार दो हजार से ज्यादा बीएचपी तक की ताकत जनरेट कर सकती है। जिन लोगों ने इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदा है, उन्होंने अभी तक इस कार को अधिकतम 352 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक चलाकर देखा था।
 
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

विज्ञापन

कैसी है बैटरी

rimac nevera sets 23 performance records in a single day, fastest road legal electric car ever, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : rimac automobili
हाइपर इलेक्ट्रिक कार में कंपनी 120KWh की बैटरी देती है। बैटरी को सिलेड्रिकल फॉर्मेट में दिया जाता है और इसमें कुल 6960 सेल हैं। इसकी अधिकतम वोल्टेज 730 वोल्ट है और जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में 19 से 30 मिनट के बीच का समय लगता है। फुल चार्ज के बाद इसकी डब्ल्यूएलटीपी रेंज 490 किलोमीटर तक है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed