सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   SAIC Patents Baojun Yunhai SUV in India, Could Debut as MG Plug-in Hybrid

Baojun Yunhai: SAIC ने भारत में बाओजुन युन्हाई SUV का कराया पेटेंट, MG ब्रांड के तहत लॉन्च की संभावना

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Mon, 09 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

बाओजुन युन्हाई मॉडल दुनिया भर में प्योर-इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड दोनों रूपों में उपलब्ध है, और भारत में पेटेंट किया गया वर्नज PHEV वेरिएंट लगता है।

SAIC Patents Baojun Yunhai SUV in India, Could Debut as MG Plug-in Hybrid
Baojun Yunhai SUV - फोटो : Wulingcars
विज्ञापन

विस्तार

चीनी वाहन निर्माता SAIC Motor (एसएआईसी मोटर) ने भारत में एक नई एसयूवी का पेटेंट दाखिल किया है। जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Baojun Yunhai (बाओजुन युन्हाई) के नाम से बेचा जाता है।

Trending Videos

वैश्विक स्तर पर यह मॉडल इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) दोनों रूपों में उपलब्ध है। भारत में दाखिल पेटेंट से संकेत मिलता है कि यहां इसका PHEV वर्जन पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) की दूसरी प्लग-इन हाइब्रिड पेशकश बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या MG अपनी NEV लाइनअप का विस्तार कर रही है?
JSW MG भारत में अपनी न्यू एनर्जी व्हीकल (NEV) रेंज को लगातार बढ़ा रही है। हाल ही में लॉन्च हुई MG Windsor EV (एमजी विंडसर ईवी) को बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। और यह देश की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों में से एक बन गई है।

ऐसे में अगर नई प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी पेश की जाती है, तो यह ब्रांड की इलेक्ट्रिफाइड लाइनअप को और मजबूत कर सकती है।

इस SUV का डिजाइन कैसा है?
पेटेंट तस्वीरों से पता चलता है कि Yunhai को वैश्विक बाजारों के लिए मॉडर्न डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।

इसके फ्रंट में ट्रायएंगल-शेप LED हेडलैंप और ट्रिपल-बार LED DRL सिग्नेचर दिया गया है। थोड़ा ढलान वाला बोनट और ग्लॉस-ब्लैक डिटेलिंग वाला स्पोर्टी फ्रंट बंपर इसे आकर्षक लुक देते हैं।

पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स और एक बड़ा रूफ स्पॉइलर मिलता है। इस एसयूवी में 18-इंच के अलॉय व्हील भी दिए गए हैं।

साइज की बात करें तो इसकी लंबाई लगभग 4,590 मिमी, चौड़ाई 1,880 मिमी और ऊंचाई 1,608 मिमी है, जबकि व्हीलबेस 2,750 मिमी है। यह इसे मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में रखता है।

केबिन और टेक्नोलॉजी में क्या मिलेगा?
इस एसयूवी का केबिन मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ आता है, जिसमें हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, ताकि इंटीरियर ज्यादा खुला और आरामदायक लगे।

डैशबोर्ड पर 15.6-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और 8.8-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

लेआउट और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील की डिजाइन काफी हद तक MG Windsor EV से मिलती-जुलती दिखाई देती है।

इसके सेंटर कंसोल में दो वायरलेस चार्जिंग पैड भी दिए गए हैं, जो इसके टेक-फोकस्ड इंटीरियर को दर्शाते हैं।

PHEV और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प क्या हैं?
वैश्विक बाजार में Yunhai को प्लग-इन हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है।

PHEV वर्जन में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का संयोजन मिलता है।

इसमें दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं:

  • 9.5 kWh बैटरी - लगभग 60 किमी तक ईवी-ओनली रेंज

  • 20.5 kWh बैटरी - लगभग 140 किमी तक ईवी-ओनली रेंज

वहीं पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन में 56.7 kWh और 69.2 kWh बैटरी पैक मिलते हैं। जो एक बार चार्ज पर लगभग 500 से 600 किमी तक की रेंज देने का दावा करते हैं।

क्या भारत में जल्द लॉन्च होगी यह SUV?
फिलहाल यह पेटेंट फाइलिंग केवल इस बात का संकेत देती है कि कंपनी भारतीय बाजार में इस मॉडल को लेकर संभावनाएं तलाश रही है।

हालांकि जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि Baojun Yunhai को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed