New Discovery: क्या अंधेरा रोशनी से भी तेज चल सकता है? विज्ञान की दुनिया में चौंकाने वाली नई खोज
Light Faster Than Light Discovery: क्या अंधेरा रोशनी से भी तेज चल सकता है? विज्ञान की एक नई और चौंकाने वाली खोज ने इसे सच साबित कर दिया है। शोधकर्ताओं ने रोशनी की लहरों के बीच 'अंधेरे के भंवर' बनाने में कामयाबी हासिल की है, जो खुद प्रकाश की गति से भी तेज चल सकते हैं।
विस्तार
एक हालिया वैज्ञानिक खोज ने ब्रह्मांड में रोशनी और अंधेरे को लेकर हमारी समझ को पूरी तरह से बदल दिया है। इस खोज ने दुनिया भर के वैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शोधकर्ताओं ने साबित कर दिया है कि 'अंधेरे की आकृतियां' रोशनी से भी तेज गति से चल सकती हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत (थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी) को गलत भी नहीं ठहराता है। आइए समझते हैं कि यह कैसे संभव हुआ और तकनीक की दुनिया में इसके क्या मायने हैं।
आइंस्टीन का नियम क्यों नहीं टूटा?
20वीं सदी की शुरुआत में अल्बर्ट आइंस्टीन ने बताया था कि वैक्यूम (जहां हवा न हो) में रोशनी की गति सबसे तेज होती है और कोई भी वजन वाली चीज इससे तेज नहीं चल सकती। यह नियम उन सिग्नल्स पर भी लागू होता है जो ऊर्जा या जानकारी ले जाते हैं।
हालांकि, जिन चीजों में कोई वजन या ऊर्जा नहीं होती, वे अलग तरीके से बर्ताव कर सकती हैं। यहीं से 'सुपरलूमिनल इफेक्ट्स' (रोशनी से भी तेज चलने की घटना) की संभावना पैदा होती है, जिस पर वैज्ञानिक पिछले कई दशकों से काम कर रहे थे।
रोशनी के बीच मौजूद 'अंधेरे के बिंदु'
हम जानते हैं कि रोशनी लहरों के रूप में आगे बढ़ती है, लेकिन इन लहरों के बीच कुछ ऐसे हिस्से भी होते हैं जहां रोशनी का प्रभाव बिल्कुल शून्य होता है। इन खाली जगहों को 'नल पॉइंट्स' कहा जाता है, जो आसान शब्दों में रोशनी के ठीक बीच मौजूद पूरी तरह से अंधेरे वाले हिस्से हैं।
इस दिलचस्प घटना को समझने के बाद वैज्ञानिकों के मन में यह सवाल उठा कि क्या इस अंधेरे को नियंत्रित किया जा सकता है? हाल ही में हुए प्रयोगों ने इसका सकारात्मक जवाब दिया है और यह साबित कर दिया है कि रोशनी के भीतर भी अंधेरे के पैटर्न बनाना बिल्कुल संभव है।
'अंधेरे के भंवर' और उनकी तेज गति
प्रोफेसर इदो कामिनर और उनकी अंतरराष्ट्रीय टीम ने एक शानदार प्रयोग के जरिए वर्षों से बहस का विषय रही थ्योरी को सच साबित करते हुए, रोशनी की लहरों के बीच 'अंधेरे के भंवर' बनाने में कामयाबी हासिल की है। इसे ऐसे समझें कि जैसे पानी में गोल घूमता हुआ भंवर अपनी आस-पास की लहरों से बिल्कुल अलग और स्वतंत्र होकर चलता है, ठीक वैसे ही रोशनी के बीच बने ये अंधेरे के भंवर भी काम करते हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्रयोगों में इन अंधेरे के भंवरों को उस रोशनी की लहर से भी ज्यादा तेजी से आगे बढ़ते देखा गया है। इसके अंदर वे खुद मौजूद होते हैं। चूंकि इस अंधेरे में न तो अपना कोई वजन होता है और न ही कोई ऊर्जा, इसलिए इनकी यह तेज गति आइंस्टीन के नियमों को बिल्कुल भी नहीं तोड़ती।
इस नई खोज के फायदे और भविष्य की तकनीक
इस प्रयोग का विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बहुत बड़ा असर होने वाला है। प्रोफेसर कामिनर के अनुसार, यह खोज लहरों से जुड़े उन यूनिवर्सल नियमों को सामने लाती है, जो ध्वनि और तरल पदार्थों पर भी लागू होते हैं।
इस नई खोज के फायदे और भविष्य की तकनीक
इस प्रयोग का विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बहुत बड़ा असर होने वाला है। प्रोफेसर कामिनर के अनुसार, यह खोज लहरों से जुड़े उन यूनिवर्सल नियमों को सामने लाती है, जो ध्वनि और तरल पदार्थों पर भी लागू होते हैं। इसके कई अहम तकनीकी फायदे भी देखने को मिलेंगे; उदाहरण के लिए, शोधकर्ताओं की टीम के जरिए इस्तेमाल की गई 'इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेरोमेट्री' तकनीक की मदद से अब नैनोस्केल जैसे बेहद छोटे स्तर पर भी चीजों की काफी साफ तस्वीरें ली जा सकेंगी।
इतना ही नहीं, इसके जरिए अब उन बेहद तेज प्रक्रियाओं को देखना और उनका सटीक विश्लेषण करना भी संभव हो जाएगा, जिन्हें अब तक नामुमकिन माना जाता था। कुल मिलाकर, यह महत्वपूर्ण एडवांसमेंट भविष्य में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के क्षेत्र में रिसर्च के कई नए दरवाजे खोलने जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.