सब्सक्राइब करें

बिना गैस कनेक्शन के भी बुक होगा LPG सिलिंडर: इन तरीकों से घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग, जानें कैसे

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 07 Apr 2026 12:21 PM IST
सार

LPG Booking Without Connection: अगर आप को कोई स्टूडेंट हैं या कोई पेशेवर हैं जो घर के बाहर रहकर पढ़ रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं तो उनके लिए 5 किलो का FTL यानी 'छोटू' काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। वर्तमान के LPG संकट को देखते हुए अगर कोई विकल्प न हो तो यह घरों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपके पास गैस कनेक्शन होना जरूरी नहीं है। आपको बस एक सरकारी आईडी देनी होगी और आप बिना परेशानी के छोटू LPG घर ले जा सकेंगे।

विज्ञापन
lpg cylinder booking without a gas connection: how to book online from home
LPG गैस सिलेंडर बुकिंग - फोटो : अमर उजाला

भारत में इन दिनों LPG गैस सिलेंडरों की काफी किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसे संकट के समय में अगर आपकी गैस अचानक खत्म हो जाए या फिर आप एक छात्र, प्रवासी मजदूर या किराएदार हैं जिनके पास गैस का स्थायी कनेक्शन नहीं है तो नया कनेक्शन लेना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। आम तौर पर 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के लिए सख्त रजिस्ट्रेशन और एड्रेस प्रूफ (पते का प्रमाण) की जरूरत होती है।


लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है क्योंकि हम आपके लिए एक बहुत ही आसान और तत्काल समाधान लेकर आएं है। ये समाधान है- 5 किलो का FTL (फ्री ट्रेड एलपीजी), जिसे आम बोलचाल की भाषा में 'छोटू' सिलेंडर भी कहते हैं। आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके सिर्फ एक आईडी प्रूफ के जरिए इसे आसानी से बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या है प्रक्रिया।

Trending Videos
lpg cylinder booking without a gas connection: how to book online from home
5 kg lpg cylinder - फोटो : Amar Ujala

FTL और 'छोटू' सिलेंडर क्या है?

हाल ही में 'FTL ID' काफी चर्चा में है। गैस बुकिंग के संदर्भ में FTL का मतलब फ्री ट्रेड एलपीजी है। यह इंडियन ऑयल (इंडेन), भारत गैस और HP गैस के जरिए शुरू की गई 5 किलोग्राम वाले मिनी सिलेंडर की एक योजना है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे खरीदने के लिए किसी भी स्थानीय एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lpg cylinder booking without a gas connection: how to book online from home
छोटू सिलेंडर 5 किग्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

यह किसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है?

यह छोटू सिलेंडर खासतौर पर उन छात्रों, युवा पेशेवरों और प्रवासी मजदूरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो अक्सर काम या पढ़ाई के सिलसिले में शहर या कमरे बदलते रहते हैं और जिनके पास अपने वर्तमान शहर का कोई स्थायी पता (एड्रेस प्रूफ) नहीं होता। इसके अलावा, इमरजेंसी या गैस की किल्लत के समय जैसे जब अचानक घर की गैस खत्म हो जाए और बड़े सिलेंडर की डिलीवरी आने में लंबा समय लग रहा हो। तब भी यह मिनी सिलेंडर बिना किसी परेशानी के एक त्वरित और परफेक्ट समाधान साबित होता है।

lpg cylinder booking without a gas connection: how to book online from home
एलपीजी गैस सिलेंडर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

स्मार्टफोन से ऑनलाइन कैसे बुक करें 'छोटू' सिलेंडर? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

अब आपको सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट या एप के जरिए इसे घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं:
एप डाउनलोड या वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने फोन में IndianOil One App डाउनलोड करें या इंडेन की आधिकारिक वेबसाइट (cx.indianoil.in) पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन: अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके पोर्टल पर रजिस्टर करें।
FTL विकल्प चुनें: एप/वेबसाइट में फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) या 5 KG Chhotu सिलेंडर का विकल्प चुनें।
आईडी प्रूफ अपलोड करें: आपको सिर्फ अपनी पहचान का प्रमाण (Proof of Identity) देना होगा। इसके लिए आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल कॉपी अपलोड कर सकते हैं।
डिस्ट्रीब्यूटर चुनें: अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर या पॉइंट ऑफ सेल (POS) जैसे पेट्रोल पंप या किराना स्टोर का चयन करें।
पेमेंट और डिलीवरी: आप ऑनलाइन पेमेंट करके होम डिलीवरी का विकल्प चुन सकते हैं (इसके लिए एक छोटा सा डिलीवरी चार्ज लग सकता है) या फिर खुद जाकर स्टोर से पिक-अप करने का समय तय कर सकते हैं।
(नोट: इंडेन के अलावा आप WhatsApp, SMS या IVRS के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।)

विज्ञापन
lpg cylinder booking without a gas connection: how to book online from home
एलपीजी गैस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe

सिक्योरिटी डिपॉजिट

अगर बात छोटू एलपीजी सिलेंडर से जुड़े खर्च और डिपॉजिट की करें तो इसके लिए आपको एक बहुत ही मामूली सी सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि देनी होती है, जो रिफंडेबल है। पहली बार इस 5 किलो वाले सिलेंडर और रेगुलेटर को लेने का कुल खर्च लगभग 1300 से 1500 रुपये के बीच आता है। इसमें यह सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी आप सिलेंडर वापस करते हैं तो यह राशि आपको लौटा दी जाती है। हालांकि, रिफंड के नियमों के तहत कुछ मामलों में यह शर्त भी होती है कि अगर आप 5 साल के भीतर अपना सिलेंडर वापस करते हैं तो आपको जमा राशि का लगभग 50% तक ही रिफंड मिल पाता है। इसे लेने की पूरी प्रक्रिया इतनी आसान है कि आपको किसी भी तरह के एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ती। आप सिर्फ अपनी एक आईडी (जैसे आधार कार्ड) दिखाकर इसे किसी भी नजदीकी डीलर या पेट्रोल पंप से आसानी से हासिल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed