सब्सक्राइब करें

IPL Ticket Booking: आईपीएल 2026 देखने के लिए कैसे बुक करें टिकट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 03 Apr 2026 01:01 PM IST
सार

IPL Ticket Booking: TATA IPL 2026 का 19वां सीजन शुरू हो चुका है और अब सभी पर इसका खुमार चढ़ रहा है। हर व्यक्ति चाहता है कि वो स्टेडियम में जाकर मैच का लाइव फील ले सके। इस बार के आईपीएल में हर टीम का अपना टिकटिंग स्पॉन्सर है, जिसका मतलब है आपको किसी एक प्लेटफार्म पर टिकट नहीं मिलेगा बल्कि अलग-अलग प्लेटफार्म्स का सहारा लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
IPL 2026 Tickets Guide: Where to Buy, Prices, Apps & Booking Tips for All Teams
टाटा आईपीएल 2026 में टिकट बुकिंग गाइड - फोटो : टाटा आईपीएल 2026

TATA IPL 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है, जिसमें 12 अलग-अलग वेन्यू पर कुल 74 मैच खेले जाने हैं। अप्रैल के मैचों के लिए टिकट लाइव हो चुके हैं और बहुत तेजी से बुक हो रहे हैं। अगर आप भी स्टेडियम जाकर मैच का रोमांच महसूस करना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किस टीम का टिकट किस एप पर मिलेगा। हमने इस लेख में आपके लिए टिकट बुकिंग से जुड़ी सभी जानकारियों का एक गाइड तैयार किया है, ताकि आप किसी भी तरह के टिकट स्कैम से बच सकें और सही प्लेटफॉर्म से टिकट खरीद सकें।

Trending Videos
IPL 2026 Tickets Guide: Where to Buy, Prices, Apps & Booking Tips for All Teams
टाटा आईपीएल 2026 - फोटो : टाटा आईपीएल

कौन सी टीम का टिकट किस एप पर मिलेगा?

IPL 2026 के लिए कोई एक ऐसा प्लेटफॉर्म नहीं है जहां सभी टीमों के टिकट मिलें। अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने अलग-अलग एप्स के साथ पार्टनरशिप की है:
 

  • District App (by Zomato): यह एप राजस्थान रॉयल्स (RR), दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैचों का आधिकारिक पार्टनर है।
  • BookMyShow: अगर आप गुजरात टाइटंस (GT), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के मैचों के टिकट चाहते हैं तो उसका टिकट आपको इस एप और वेबसाइट पर मिलेगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट/एप: रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) के टिकट एक्सक्लूसिव तौर पर केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट और एप पर ही बेचे जा रहे हैं। CSK के टिकट भी उनकी आधिकारिक साइट पर उपलब्ध हैं।


नोट: कई बार मैच शुरू होने से 10-15 दिन पहले तो कभी-कभी 3-4 दिन पहले टिकट लाइव होते हैं। इसलिए अपनी पसंदीदा टीम के सोशल मीडिया हैंडल खासकर एक्स को फॉलो करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026 Tickets Guide: Where to Buy, Prices, Apps & Booking Tips for All Teams
टाटा आईपीएल 2026 - फोटो : टाटा आईपीएल 2026

टिकट की कीमत और वेन्यू

  • दाम: जनरल स्टैंड के टिकट 400-499 रुपए से शुरू होते हैं, जबकि प्रीमियम सीट्स और लग्जरी लाउंज की कीमत 40 हजार रुपए से भी ऊपर जा सकती है। यह पूरी तरह मैच और टिकट के डिमांड पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए अगर फाइनल का टिकट होगा तो वो बाकि मैचों से महंगा ही होगा। पेमेंट के दौरान 10-20 प्रतिशत अतिरिक्त सरकारी टैक्स और प्लेटफॉर्म फीस भी जुड़ती है।
  • सेकेंडरी वेन्यू: टिकट बुक करते समय शहर का ध्यान रखें। इस बार कुछ टीमें दो ग्राउंड्स पर खेल रही हैं। उदाहरण के लिए, RCB अपने मैच बंगलूरू और रायपुर में खेल रही है, जबकि PBKS मोहाली (न्यू चंडीगढ़) और धर्मशाला का इस्तेमाल कर रही है।
IPL 2026 Tickets Guide: Where to Buy, Prices, Apps & Booking Tips for All Teams
टाटा आईपीएल 2026 - फोटो : टाटा आईपीएल 2026

ऑनलाइन टिकट बुक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • प्लेटफॉर्म चुनें: अपनी टीम के अनुसार BookMyShow, District या आधिकारिक एप खोलें और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • मैच खोजें: सर्च बार में 'IPL 2026' टाइप करें और अपना पसंदीदा मैच सेलेक्ट करें।
  • सीट चुनें: आपको स्क्रीन पर स्टेडियम का 3D/2D मैप दिखेगा। अपने बजट के हिसाब से स्टैंड और सीट चुनें।
  • पेमेंट करें: UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट पूरा करें।
  • M-Ticket: बुकिंग के बाद एप में एक QR कोड (M-Ticket) जनरेट होगा।
विज्ञापन
IPL 2026 Tickets Guide: Where to Buy, Prices, Apps & Booking Tips for All Teams
टाटा आईपीएल 2026 - फोटो : टाटा आईपीएल 2026

स्मार्ट बुकिंग टिप्स और जरूरी बातें

CSK, MI और RCB जैसी टीमों के मैच में टिकट कुछ ही मिनटों में सोल्ड-आउट हो जाती हैं। District और BookMyShow पर अपनी फेवरेट टीम के लिए 'नोटिफाई मी' या प्री-सेल (Pre-sale) रजिस्ट्रेशन ऑन कर लें, ताकि टिकट लाइव होते ही आपके फोन पर अलर्ट आ जाए।
  • फिजिकल टिकट और आईडी प्रूफ: कई स्टेडियम्स में सिर्फ डिजिटल QR कोड से एंट्री नहीं मिलती, आपको वहां फिजिकल टिकट दिखाना पड़ता है। ये टिकट आप स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस या तय किए गए पिक-अप पॉइंट्स से ले सकते हैं। टिकट लेते समय अपना ऑरिजिनल आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन या पासपोर्ट) साथ जरूर रखें।
  • ऑफलाइन बुकिंग: अगर ऑनलाइन टिकट न मिलें तो स्टेडियम के काउंटर्स या ऑथोराइज्ड आउटलेट्स से भी टिकट खरीदे जा सकते हैं (जैसे LSG के लिए लखनऊ का फीनिक्स पलासियो मॉल)।
  • अतिरिक्त फैसिलिटी: बुकिंग करते समय अगर प्री-बुकिंग पार्किंग या मेट्रो/ट्रांसपोर्ट का कोई ऑफर (जैसे बंगलूरू में मिल रहा है) मिल रहा हो, तो उसे एड कर लें क्योंकि मैच के दिन पार्किंग मिलना बहुत मुश्किल होता है।
  • उम्र सीमा: ध्यान रखें कि 2 साल से ऊपर के बच्चों के लिए भी अलग से टिकट लेना अनिवार्य होता है। अगर आप किसी फ्रेंचाइजी के मेंबरशिप प्रोग्राम का हिस्सा हैं तो आपको टिकट बुकिंग में अर्ली एक्सेस मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed