{"_id":"69cf977191f6253e5e02f849","slug":"kitchen-tips-lpg-induction-alternatives-microwave-air-fryer-electric-multicook-kettle-cooking-guide-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में LPG हो गया खत्म तो घबराएं नहीं: गैस-इंडक्शन के बिना भी इन 3 किचन एप्लायंस में बना सकते हैं खाना","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
घर में LPG हो गया खत्म तो घबराएं नहीं: गैस-इंडक्शन के बिना भी इन 3 किचन एप्लायंस में बना सकते हैं खाना
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 03 Apr 2026 04:05 PM IST
सार
LPG and Induction Alternative: देश में LPG की कमी के बीच लोग इंडक्शन पर निर्भर हो रहे हैं। लेकिन अगर गैस और इंडक्शन दोनों न हों, तब भी आप खाना पका सकते हैं। जानिए रसोई के उन उपकरणों के बारे में जो मुश्किल वक्त में बड़ा सहारा बन सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
गैस की किल्लत में काम आएंगे ये तीन एप्लायंसेस
- फोटो : एआई जनरेटेड
Link Copied
आजकल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच बाजार में इंडक्शन और इंफ्रारेड स्टोव की मांग बहुत बढ़ गई है। जिनके पास पहले से इंडक्शन है, उन्होंने उनका उपयोग बढ़ा दिया है और बाकी लोग नया खरीद रहे हैं। हालांकि, लोग अक्सर यह भूल जाते हैं कि उनके किचन में रखे कुछ उपकरण भी कुकिंग में बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं। इनमें माइक्रोवेव, एयर फ्रायर और इलेक्ट्रिक केतली शामिल है। तो चलिए आपको बताते हैं इन उपकरणों की मदद से आप कुकिंग को कैसे आसान बना सकते हैं।
Trending Videos
2 of 4
माइक्रोवेव ओवन
- फोटो : Adobe stock
बड़े काम का है माइक्रोवेव ओवन
माइक्रोवेव ओवन को ज्यादातर लोग सिर्फ खाना गर्म करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। असल में, इसमें मौजूद अलग-अलग मोड की मदद से पूरी कुकिंग की जा सकती है। आप इसमें केक, पिज्जा और बिस्किट जैसे आइटम आसानी से बेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
एयर फ्रायर
- फोटो : एआई जनरेटेड
एयर फ्रायर भी कम करेगा गैस की किल्लत
हेल्थ कॉन्सियस लोग एयर फ्रायर में हेल्दी कुकिंग करना पसंद करते हैं। इसमें आप बिना तेल के कई तरह के खाने पका सकते है। इसमें समोसे, पनीर टिक्का जैसे स्नैक्स बनाए जा सकते हैं। गैस की कमी में यह एक बढ़िया बैकअप ऑप्शन बन सकता है।
4 of 4
इलेक्ट्रिक कुकर
- फोटो : Adobe Stock
मल्टीकुक इलेक्ट्रिक कुकर
जैसा की नाम से पता चलता है, मल्टीकुक इलेक्ट्रिक कुकर में आप कई तरह के खाने तैयार कर सकते हैं। इसमें आप खाने को उबालने के साथ तलने और स्टीम करने का भी काम कर सकते हैं। इस मल्टीकुक कुकर में आप चावल पकाने, दूध गर्म करने, दाल बनाने, सब्जी पकाने, अंडे उबालने और यहां तक की पूरियां तलने का भी काम कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ओट्स और मैगी भी बना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।