सब्सक्राइब करें

AC Gas: बार-बार लीक हो रही है एसी की गैस? घर के पास मौजूद ये चीजें हैं असली वजह, जानें कैसे बढ़ा रही आपका खर्च

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 28 Mar 2026 03:03 PM IST
सार

AC Gas Leak Causes 2026: एसी की सर्विसिंग समय पर कराने के बावजूद अगर कूलिंग कम हो रही है या गैस बार-बार निकल रही है, तो सावधान हो जाइए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपके घर के पास मौजूद खुला नाला और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आपके कीमती होम अप्लायंसेज के लिए स्लो पॉइजन का काम कर रहे हैं। जानिए इसके बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
AC Maintenance: How H2S Gas from Sewage Ruins Your Copper Coils
ac - फोटो : Amar Ujala
Hydrogen Sulfide effect on Air Conditioner: गर्मी शुरू होते ही लोग अपने एयर कंडीशनर की सर्विसिंग करवाने लगते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई यूजर्स को बार-बार AC गैस लीक की समस्या का सामना करना पड़ता है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस समस्या की वजह से केवल मशीन की खराबी नहीं बल्कि आसपास का वातावरण भी हो सकता है।आईआईटी मद्रास के एक प्रोफेसर के अनुसार, खुले नालों और सीवेज प्लांट से निकलने वाली हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) गैस एयर-कंडीशनर, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की सबसे बड़ी दुश्मन है। यह गैस हवा की नमी के साथ मिलकर कॉपर (तांबे) के पार्ट्स के साथ रिएक्शन करती है, जिससे उनमें जंग (Corrosion) लग जाता है और बारीक छेद हो जाते हैं। यही वजह है कि एसी की एसी की गैस कुछ ही महीनों में लीक हो जाती है।


Why AC gas leaks repeatedly: आखिर क्यों खराब होते हैं अप्लायंसेज?
Trending Videos
AC Maintenance: How H2S Gas from Sewage Ruins Your Copper Coils
ac - फोटो : Adobe stock
खुला नाला: गैस लीकेज की मुख्य वजह
  • अगर आपके घर के पास कोई बड़ा नाला है, तो उससे लगातार जहरीली गैसें निकलती रहती हैं। इसके पीछे विज्ञान है कि ये गैस तांबे के साथ बहुत तेजी से रिएक्ट करती हैं और एसी के पाइप, फ्रिज के कंडेंसर और वॉशिंग मशीन के पीसीबी (PCB) में लगा कॉपर इन गैसों के संपर्क में आकर काला पड़ने लगता है।
  • इसका असर ये होता है कि कॉपर कॉइल में जंग लगने से छोटे और बारीक छेद हो जाते हैं, जिन्हें पिनहोल लीकेज कहा जाता है। इसके बाद आप कितनी भी बार गैस भरवाएं, वह कुछ समय बाद निकल ही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Maintenance: How H2S Gas from Sewage Ruins Your Copper Coils
inverter AC - फोटो : अमर उजाला
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
सोसायटियों या मोहल्लों के पास लगे सीवर प्लांट अगर सही ढंग से मैनेज नहीं किए जा रहे हैं, तो वे भी भारी मात्रा में हाइड्रोजन सल्फाइड छोड़ते हैं। यह गैस न केवल एसी की गैस लीक करती है, बल्कि घर के अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की लाइफ भी कम कर देती है।
AC Maintenance: How H2S Gas from Sewage Ruins Your Copper Coils
ac air conditioner - फोटो : Adobe Stock
Copper coil corrosion in AC: क्या होता है नुकसान?
एसी में बार-बार गैस भरवाने का खर्च बढ़ जाता है।
  • कूलिंग कम होने लगती है।
  • कॉइल और पाइप जल्द खराब हो सकता है।
  • अन्य अप्लायंसेज फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर भी इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
AC Maintenance: How H2S Gas from Sewage Ruins Your Copper Coils
ac air conditioner एसी सर्विस एसी सर्विस - फोटो : Adobe Stock
Air Conditioner problem solution: बचाव के उपाय
  • कोटिंग का इस्तेमाल: नए एसी या सर्विसिंग के दौरान कॉपर कॉइल पर एंटी-कोरोसिव कोटिंग जैसे ब्लू-फिन या गोल्ड-फिन जरूर करवाएं।
  • सर्विसिंग: अगर आप नाले के पास रहते हैं, तो सामान्य के मुकाबले ज्यादा बार ड्राई सर्विसिंग करवाएं ताकि पाइप्स पर जमा सल्फर हट सके।
  • इंडोर यूनिट की सुरक्षा: कोशिश करें कि नाले की तरफ वाली खिड़कियां या वेंटिलेशन बंद रहें, ताकि जहरीली हवा अंदर कम आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed