सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   IPL 2026 Tickets Sold Out? Smart Tricks to Still Book Your Match Tickets

IPL 2026: आधिकारिक एप्स पर Tickets हो गए हैं Sold Out? इन पांच स्मार्ट ट्रिक्स से अभी भी कर सकते हैं बुकिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 03 Apr 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

IPL Ticket Booking Tricks: IPL 2026 के टिकट अगर BookMyShow या ऑफिशियल एप्स पर 'Sold Out' हो गए हैं, तो निराश न हों। इस लेख के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन पांच स्मार्ट डिजिटल ट्रिक्स के बारे में, जिनकी मदद से आसानी से मैच का टिकट बुक कर सकते हैं।

IPL 2026 Tickets Sold Out? Smart Tricks to Still Book Your Match Tickets
आईपीएल टिकट बुकिंग हैक्स - फोटो : टाटा आईपीएल 2026
विज्ञापन

विस्तार

भारत में IPL 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू हो गया है। मैचों के टिकट कई चरणों में जारी किए जा रहे हैं और हर बार की तरह इस बार भी BookMyShow, District by Zomato और टीमों के आधिकारिक एप्स पर टिकट पलक झपकते ही 'सोल्ड आउट' हो रहे हैं।

Trending Videos


अगर आप भी शुरुआती सेल में टिकट बुक करने से चूक गए हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। स्मार्ट तरीके और कुछ डिजिटल ट्रिक्स का इस्तेमाल करके आप अभी भी अपनी पसंदीदा टीम का मैच देखने के लिए टिकट जुगाड़ सकते हैं। यहां जानिए कैसे:

विज्ञापन
विज्ञापन


सोल्ड-आउट होने के बाद टिकट बुक करने की स्मार्ट ट्रिक्स

 

1. एप्स को चेक करते रहें (कैंसिल और फेल ट्रांजैक्शन)

ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम में कई बार पेमेंट फेल होने या बुकिंग कैंसिल होने की वजह से टिकट वापस सिस्टम में आ जाते हैं। ये टिकट छोटे-छोटे बैचेस में दोबारा एप्स (जैसे RCB एप, District एप या BookMyShow) पर दिखने लगते हैं। इसलिए, बीच-बीच में एप को रिफ्रेश करके चेक करते रहें।

2. एप के 'पुश नोटिफिकेशन' चालू रखें:

यह सबसे असरदार टेक हैक है। जिस टीम का मैच आप देखना चाहते हैं (जैसे मुंबई इंडियंस या चेन्नई सुपर किंग्स), उनका आधिकारिक एप डाउनलोड करें। एप में रजिस्टर करके पुश नोटिफिकेशन और अलर्ट्स इनेबल कर लें। जब भी स्टेडियम की नई टिकट रिलीज होती है तो सबसे पहले एप यूजर्स को अलर्ट भेजा जाता है।

3. 'डिजिटल वेटलिस्ट' पर नजर रखें:

कई टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स अब 'डिजिटल वेटलिस्ट' का फीचर देते हैं। अगर कोई यूजर टिकट होल्ड करके पेमेंट नहीं करता तो वो टिकट वेटलिस्ट में लगे लोगों को ऑफर कर दिया जाता है। इसलिए एप पर वेटलिस्ट में जरूर शामिल हों।

4. फैन क्लब्स और टेलीग्राम ग्रुप्स का सहारा लें:

एक्स और टेलीग्राम पर टीमों के वेरिफाइड फैन क्लब और कम्युनिटी ग्रुप्स जॉइन करें। कई बार जिन असली फैंस को मैच में नहीं जाना होता, वे अपने टिकट यहां रीसेल करते हैं।
टेक टिप: सोशल मीडिया पर टिकट खरीदते समय बहुत सावधान रहें। बिना टिकट वेरिफाई किए UPI या ऑनलाइन पेमेंट न करें, क्योंकि यहां स्कैम होने का खतरा ज्यादा होता है।

5. ऑफलाइन बॉक्स ऑफिस और हॉस्पिटैलिटी पैकेज:

अगर इंटरनेट और एप्स से बात न बने तो पुरानी तकनीक यानी 'ऑफलाइन काउंटर' का इस्तेमाल करें। मैच से 2-3 दिन पहले सीधे स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस पर जाएं। कई बार ऑफलाइन बिक्री के लिए टिकटों का एक लिमिटेड स्टॉक रिजर्व रखा जाता है। इसके अलावा, अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप आधिकारिक एप्स पर प्रीमियम 'हॉस्पिटैलिटी पैकेज' (वीआईपी बॉक्स) चेक कर सकते हैं, जो जनरल टिकटों के मुकाबले काफी धीरे बिकते हैं।


ध्यान रखने वाली जरूरी बातें 


फर्जी वेबसाइट्स से बचें: टिकट हमेशा आधिकारिक एप्स या अधिकृत पार्टनर्स से ही खरीदें। ब्लैक में बेचने वालों या अनधिकृत थर्ड-पार्टी एप्स से दूर रहें, वरना आपके पैसे डूब सकते हैं।

रिफंड पॉलिसी: डिजिटल हो या फिजिकल, IPL टिकट आम तौर पर नॉन-रिफंडेबल होते हैं। आपके पैसे तभी वापस होते हैं, जब बारिश या किसी कारण से बिना एक भी गेंद फेंके पूरा मैच कैंसिल हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed