{"_id":"69ce4aa3a573453f200f7a01","slug":"samsung-galaxy-s26-vs-oneplus-15-full-features-specs-comparison-which-is-better-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Samsung Galaxy S26 vs OnePlus 15: कौन है असली फ्लैगशिप किंग; कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में किसने मारी बाजी?","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Samsung Galaxy S26 vs OnePlus 15: कौन है असली फ्लैगशिप किंग; कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में किसने मारी बाजी?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Samsung ने अपना नया Galaxy S26 लॉन्च कर दिया है, लेकिन क्या यह OnePlus 15 को टक्कर दे पाएगा? डिजाइन से लेकर कैमरा, बैटरी और कीमत तक, दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना में जानिए कौन देता है बेहतर फ्लैगशिप एक्सपीरियंस।
Samsung Galaxy S26 Vs OnePlus 15
- फोटो : Samsung/OnePlus
विज्ञापन
विस्तार
Samsung Galaxy S26 और OnePlus 15 के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। Samsung ने S26 के साथ कुछ सुधार जरूर किए हैं, लेकिन क्या यह OnePlus 15 को हरा पाएगा? आइए आसान भाषा में समझते हैं दोनों फोन में कौन बेहतर वैल्यू ऑफर करता है।
डिजाइन और डिस्प्ले
Galaxy S26 में एल्युमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक मिलता है। वहीं OnePlus 15 भी एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आता है, लेकिन इसमें खास Sandstorm कलर वेरिएंट में ज्यादा मजबूत और स्क्रैच-रेसिस्टेंट फिनिश दी गई है। डिजाइन की बात करें तो Galaxy S26 पतला और हल्का है, इसलिए हाथ में पकड़ने में ज्यादा आरामदायक लगता है। वहीं डिस्प्ले में OnePlus 15 आगे निकलता है। इसमें बेहतर रेजोल्यूशन, हाई रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है।
परफॉर्मेंस और गेमिंग
कैमरा में किसका दबदबा?
बैटरी और चार्जिंग
कौन है असली विजेता?
Trending Videos
डिजाइन और डिस्प्ले
Galaxy S26 में एल्युमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक मिलता है। वहीं OnePlus 15 भी एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आता है, लेकिन इसमें खास Sandstorm कलर वेरिएंट में ज्यादा मजबूत और स्क्रैच-रेसिस्टेंट फिनिश दी गई है। डिजाइन की बात करें तो Galaxy S26 पतला और हल्का है, इसलिए हाथ में पकड़ने में ज्यादा आरामदायक लगता है। वहीं डिस्प्ले में OnePlus 15 आगे निकलता है। इसमें बेहतर रेजोल्यूशन, हाई रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परफॉर्मेंस और गेमिंग
- Galaxy S26 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 चिप मिलती है।
- OnePlus 15 में सिर्फ Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है।
- परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन लगभग बराबर हैं। गेमिंग और मल्टीटास्किंग में आपको ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा।
कैमरा में किसका दबदबा?
- Galaxy S26: 50+50+12MP ट्रिपल कैमरा
- OnePlus 15: 50+50+50MP ट्रिपल कैमरा
- कैमरा क्वालिटी में OnePlus 15 साफ तौर पर आगे है। इसमें डे-लाइट में ज्यादा डिटेल, बेहतर नाइट फोटोग्राफी, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो शॉट्स ज्यादा क्लियर मिलते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
- Galaxy S26: 4300mAh बैटरी
- OnePlus 15: 7300mAh बैटरी
- बैटरी लाइफ में OnePlus 15 काफी आगे है। यह 2-3 दिन तक चल सकता है, जबकि Galaxy S26 में लगभग डेढ़ दिन का ही बैकअप मिलता है।
- चार्जिंग में भी OnePlus 15 आगे है। इसमें 120W वायर्ड, 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। जबकि Samsung Galaxy S26 में 25W वायर्ड के साथ 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
- Galaxy S26: ₹87,999 से शुरू
- OnePlus 15: ₹72,999 से शुरू
- OnePlus 15 न सिर्फ बेहतर फीचर्स देता है, बल्कि कीमत में भी सस्ता है।
कौन है असली विजेता?
- अगर आप पतला और हल्का फोन चाहते हैं, तो Galaxy S26 ठीक विकल्प है। लेकिन अगर आप बेहतर कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और डिस्प्ले चाहते हैं, तो OnePlus 15 साफ तौर पर ज्यादा वैल्यू देता है।
- कुल मिलाकर OnePlus 15 ही बेहतर फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन