Samsung Galaxy Z Fold 7: सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 खरीदने का सुनहरा मौका, इस शानदार डील को हाथ से न जाने दें
Galaxy Z Fold 7 Flipkart Offer: अगर आप भी कई दिनों से Samsung Galaxy Z Fold 7 खरीदने का मन बना रहे थे लेकिन महंगे होने के कारण आप इसे खरीद नहीं पा रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट में शानदार डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है, जिससे इस फोन की कीमत काफी कम हो गई है। इस फोन में आपको दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलेगा। सही ऑफर्स के साथ यह फोन एक आकर्षक डील बन सकता है।
विस्तार
अगर आप एक स्लीक डिजाइन, बेहतरीन डिस्प्ले और जबरदस्त परफॉर्मेंस वाला आधुनिक फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। दरअसल Samsung के सबसे प्रीमियम फोल्डेबल फोन, Galaxy Z Fold 7 पर फ्लिपकार्ट जबरदस्त ऑफर्स दे रहा है। भारत में इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 1,74,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। लेकिन फ्लिपकार्ट में मिल रहे ऑफर्स के जरिए आप इसे काफी कम कीमत पर अपना बना सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर्स की पूरी जानकारी
अगर आप इस प्रीमियम फोल्डेबल फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर आपको बचत के कई रास्ते मिल जाएंगे। सबसे पहले, फोन अपनी लॉन्च कीमत से सीधे 3 हजार रुपये सस्ता करके 1,72,404 रुपये पर लिस्ट किया गया है। इसके बाद, अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 4 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और मिल जाएगा। इससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 1,68,404 रुपये रह जाएगी। वहीं, जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान के बजाय किस्तों में खरीदारी करना पसंद करते हैं, उनके लिए भी शानदार विकल्प मौजूद हैं। बैंक और टाइमलाइम के आधार पर इसकी EMI सुविधा सिर्फ 6,062 रुपए प्रति महीने से शुरू होती है, जो इस महंगे फोल्डेबल फोन को बजट के और करीब ले आती है।
एक्सचेंज ऑफर: ऐसे बचाएं और भी पैसे
फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के अलावा, इस डील को और भी ज्यादा किफायती बनाने का सबसे बड़ा जरिया है एक्सचेंज ऑफर। फ्लिपकार्ट फिलहाल पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹63,300 तक की भारी छूट दे रहा है। हालांकि, एक्सचेंज की यह वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, उसकी उम्र और वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगी। लेकिन एक औसत अनुमान के मुताबिक ज्यादातर यूजर्स को अपने पुराने हैंडसेट पर आसानी से 10 हजार से 30 हजार रुपए तक की वैल्यू मिल जाती है।
इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आप अपना कोई पुराना फ्लैगशिप फोन या अच्छी कंडीशन वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन बदलते हैं तो Galaxy Z Fold 7 आपको काफी सस्ते में मिल जाएगा। कुल मिलाकर, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर आप इस प्रीमियम फोल्डेबल को उसकी असली कीमत के मुकाबले काफी कम दाम पर अपना बना सकते हैं।
Galaxy Z Fold 7 के स्पेसिफिकेशंस: क्या है इसमें खास?
स्पेसिफिकेशंस के मामले में यह फोन काफी आकर्षक है। न केवल अपनी कीमत, बल्कि दमदार फीचर्स की वजह से भी ये फोन चर्चा में है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसे पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम बनाया है। यह सिर्फ 8.9 mm पतला और 215 ग्राम हल्का है, जिससे इसे हाथ में पकड़ना और इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी शानदार डिस्प्ले है। इस फोन में दो शानदार 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई हैं। पहली बाहर की तरफ एक 6.5-इंच की कवर स्क्रीन (बाहर की तरफ) है और दूसरी फोन को खोलने पर 8-इंच की मेन स्क्रीन (अंदर की तरफ) मिलती है। ये आपके मल्टीटास्किंग और वीडियो देखने के अनुभव को बेहतरीन बना देती है।
परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन बाजार के सबसे शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है, जो इसे अब तक के सबसे तेज फोल्डेबल फोन्स की कतार में खड़ा करता है। साथ ही इसमें आपको 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज भी मिलती है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP प्राइमरी सेंसर का मुख्य कैमरा दिया गया है। साथ ही 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस कैमरा दिया गया है। ये सभी मिलकर हर रोशनी में प्रोफेशनल क्वालिटी की तस्वीरें क्लिक करने में मदद करते हैं। साथ ही, Samsung के लेटेस्ट गैलेक्सी एआई फीचर्स इसके इस्तेमाल को और भी स्मार्ट बना देते हैं।
क्या हैं इस फोन की कमियां? खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
इतने शानदार फीचर्स के बावजूद, इस फोन में कुछ ऐसी कमियां हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ा समझौता आपको इसकी बैटरी और चार्जिंग स्पीड के साथ करना होगा। फोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो इस बजट के हिसाब से काफी कम महसूस होती है। साथ ही, यह केवल 25W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो आज के मुकाबले बहुत धीमी है। हालांकि इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग की सुविधा है, लेकिन अगर आप फोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो शायद आपको इसे दिन में दो बार चार्ज करने की जरूरत पड़ सकती है।
दूसरी बड़ी कमी इसके S Pen को लेकर है। अपनी बड़ी स्क्रीन के कारण Fold सीरीज हमेशा से प्रोडक्टिविटी और ऑफिस के काम के लिए जानी जाती है, लेकिन इसके बावजूद सैमसंग ने न तो बॉक्स में S Pen दिया है और न ही फोन के डिजाइन में इसे रखने के लिए कोई डेडिकेटेड स्लॉट बनाया है। अगर आप स्टाइलस का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इसे अलग से खरीदना होगा, जो कई यूजर्स के लिए एक महंगा और असुविधाजनक सौदा हो सकता है।
क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?
अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जो लग्जरी डिजाइन, बेहतरीन डिस्प्ले और टॉप-क्लास कैमरा परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं, तो Galaxy Z Fold 7 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खासकर बैंक ऑफर्स के साथ 1,60,999 रुपये की प्रभावी कीमत और नए गैलेक्सी एआई फीचर्स इसे इस समय की सबसे आकर्षक प्रीमियम डील्स में से एक बनाते हैं। जो लोग एक ही डिवाइस में फोन और टैबलेट दोनों का अनुभव चाहते हैं, उनके लिए यह डील काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
हालांकि, अगर आपके लिए सुपर-फास्ट चार्जिंग और लंबी बैटरी लाइफ सबसे ज्यादा जरूरी है या फिर आपका बजट थोड़ा टाइट है तो आपको अपनी पसंद पर दोबारा विचार करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आप इसके पिछले मॉडल Galaxy Z Fold 6 की ओर देख सकते हैं, जो कम कीमत में भी शानदार अनुभव देता है। इसके अलावा, अगर आप बिल्कुल ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के शौकीन हैं और फिलहाल इंतजार कर सकते हैं तो कुछ महीनों में आने वाले Galaxy Z Fold 8 का इंतजार करना भी एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.