{"_id":"69cfaa2c956cff29c201a4d4","slug":"apple-macbook-air-2017-ipad-mini-4-iphone-4-iphone-5-vintage-and-obsolete-list-update-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Apple: एपल के इन MacBook और iPad को सोचसमझ कर खरीदें, खराब हुआ तो रिपेयर नहीं करेगी कंपनी","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Apple: एपल के इन MacBook और iPad को सोचसमझ कर खरीदें, खराब हुआ तो रिपेयर नहीं करेगी कंपनी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Apple Vintage And Obsolete List: अगर आप पुराना Apple डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। कंपनी ने अपनी विंटेज और ऑब्सोलीट लिस्ट अपडेट कर दी है। इसमें कुछ MacBook, iPad और Apple TV मॉडल शामिल हैं, जिन पर अब सर्विस सपोर्ट सीमित या पूरी तरह बंद हो चुका है।
एपल ने अपडेट की विंटेज और ऑब्सोलीट डिवाइसेज की लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एपल ने अपने पुराने और बंद हो चुके डिवाइस की लिस्ट को अपडेट किया है। इस नई लिस्ट में MacBook Air (2017), iPad Mini 4 और Apple TV HD (32GB) जैसे डिवाइस शामिल हैं। इस अपडेट का सीधा असर यूजर्स पर पड़ता है, क्योंकि अब इन प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस सपोर्ट पहले जैसा नहीं रहेगा। कुछ डिवाइस पर सीमित रिपेयर मिलेगा, जबकि कुछ को पूरी तरह सर्विस से बाहर कर दिया गया है।
MacBook Air अब ‘विंटेज’ कैटेगरी में
MacBook Air (2017) को अब ‘विंटेज’ प्रोडक्ट घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि यह डिवाइस अभी भी एपल के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर रिपेयर हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। यह मॉडल खास इसलिए भी माना जाता है क्योंकि 2018 में रेटिना डिस्प्ले वाले नए डिजाइन के लॉन्च से पहले यह आखिरी MacBook Air था।
iPad Mini 4 और Apple TV HD हुए ऑब्सोलीट
iPad Mini 4 और Apple TV HD (32GB) को Apple ने ‘ऑब्सोलीट’ कैटेगरी में डाल दिया है। इसका मतलब साफ है कि अब इन डिवाइस के लिए कंपनी की ओर से कोई भी ऑफिशियल रिपेयर या सर्विस उपलब्ध नहीं होगी।
iPad Mini 4 को 2015 में लॉन्च किया गया था और 2019 में बंद कर दिया गया। वहीं Apple TV HD भी 2015 में आया था और अक्टूबर 2022 में इसे बंद कर दिया गया, जब कंपनी ने नया Apple TV 4K पेश किया। खास बात यह है कि अभी सिर्फ 32GB वेरिएंट को ही ऑब्सोलीट घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें: घर में LPG हो गया खत्म तो घबराएं नहीं: गैस-इंडक्शन के बिना भी इन 3 किचन एप्लायंस में बना सकते हैं खाना
iPhone 4 और iPhone 5 भी हो चुके हैं ऑब्सोलीट
हाल ही में iPhone 4 को भी ऑब्सोलीट लिस्ट में शामिल किया गया। यह 2011 में लॉन्च हुआ था और 2013 में इसका प्रोडक्शन बंद हो गया था। इसी तरह iPhone 5 भी अब पूरी तरह ऑब्सोलीट हो चुका है। इसे 2012 में लॉन्च किया गया था और 2013 में बंद कर दिया गया था। 2018 में इसे विंटेज लिस्ट में डाला गया था और अब कंपनी ने इसके लिए सर्विस सपोर्ट खत्म कर दिया है।
‘विंटेज’ और ‘ऑब्सोलीट’ का मतलब समझें
एपल के नियमों के अनुसार, किसी भी प्रोडक्ट को ‘विंटेज’ तब कहा जाता है, जब उसे बंद हुए पांच साल से ज्यादा हो चुके हों। वहीं, अगर यह समय सात साल से अधिक हो जाता है, तो उस डिवाइस को ‘ऑब्सोलीट’ कैटेगरी में डाल दिया जाता है। विंटेज डिवाइस पर सीमित सर्विस मिलती है, जबकि ऑब्सोलीट डिवाइस सर्विस सपोर्ट से पूरी तरह बाहर हो जाते हैं।
MacBook Air (2017) के फीचर्स
MacBook Air (2017) अपने हल्के और पोर्टेबल डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसका वजन करीब 1.35 किलोग्राम है और यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 12 घंटे तक चलता है। इसमें 13.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और यह 5th जेनरेशन Intel Core i5 प्रोसेसर पर चलता है। डिवाइस में 8GB LPDDR3 रैम और 512GB तक SSD स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा इसमें Intel HD Graphics 6000, बैकलिट कीबोर्ड, मल्टी-टच ट्रैकपैड और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन