अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अप्रैल का महीना आपके लिए ढेर सारे विकल्प लेकर आया है। इस महीने स्मार्टफोन बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स दस्तक देने वाले हैं। इनमें 9000mAh की बड़ी बैटरी, 200MP के दमदार कैमरे और 165Hz तक के सुपर-स्मूथ डिस्प्ले वाले कई शानदार फोन शामिल हैं। आइए इस महीने लॉन्च होने वाले सभी प्रमुख स्मार्टफोन्स और उनकी स्पेसिफिकेशंस के बारे में तसल्ली से जानते हैं।
Smartphones Launching In April 2026: अप्रैल 2026 में लॉन्च होने वाले कुछ शानदार स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट
Smartphones Launching April 2026: अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद खास होने वाला है। जहां कई बड़े ब्रांड्स 9000mAh तक की बड़ी बैटरी, 200MP के दमदार कैमरे और 165Hz वाले अल्ट्रा-स्मूथ डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स से लैस कई फोन्स लॉन्च हो रहे हैं। इस लेख में हम अप्रैल में लॉन्च होने वाले Realme, OnePlus, Vivo, Oppo और Samsung जैसे ब्रांड्स के नए स्मार्टफोन्स की पूरी और सटीक स्पेसिफिकेशंस जानने वाले हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके बहुत काम की हो सकती है।
अप्रैल 2026 के प्रमुख स्मार्टफोन लॉन्च
1. Realme 16 5G
इसी महीने 2 अप्रैल को लॉन्च हुआ Realme 16 5G अपने 8.1mm के स्लिम डिजाइन और 7000mAh की विशाल बैटरी के बेजोड़ कॉम्बिनेशन के लिए जाना जा रहा है। इस फोन में शानदार विजुअल्स के लिए 6.57-इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। ये स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200 निट्स की जबर्दस्त पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB या 12GB LPDDR4X रैम और 128GB या 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
अगर कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 50MP (Sony IMX852 सेंसर) का मेन कैमरा और 2MP का मोनो लेंस मौजूद है। वहीं, बेहतरीन सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसके साथ रियर पैनल पर एक खास 'सेल्फी मिरर' भी मिलता है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 (Realme UI 7.0) पर काम करता है। इसमें 60W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और पानी व धूल से सुरक्षित रखने के लिए इसे IP68/69 रेटिंग भी दी गई है।
2. Vivo V70 FE
पिछले हफ्ते 2 अप्रैल को लॉन्च हुआ Vivo V70 FE खास तौर पर अपनी बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और शानदार डिस्प्ले एक्सपीरियंस पर फोकस करता है। इस फोन में 6.83-इंच की 1.5K एमोलेड (2800x1260) डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360-टर्बो (4nm) प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ 8GB या 12GB LPDDR5 रैम और 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें बेहतरीन जूम और कमाल की डिटेलिंग कैप्चर करने वाला 200MP का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में भी यह बेहद दमदार है। इसमें 7000mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो 90W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 (OriginOS 6) पर चलता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ पानी व धूल से बचाव के लिए IP68/69 रेटिंग जैसी खूबियां भी मौजूद हैं।
3. OnePlus Nord 6
कल यानी 7 अप्रैल को लॉन्च होने वाला OnePlus Nord 6 गेमर्स के लिए एक असली 'परफॉर्मेंस बीस्ट' साबित हो सकता है। बेहतरीन गेमिंग और विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें 6.78-इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz के अल्ट्रा-स्मूथ रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है। हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए यह फोन पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 (4nm) प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ 12GB या 16GB की LPDDR5X रैम और 256GB या 512GB तक की फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP व 2MP का सेकेंडरी कैमरा सेटअप मौजूद है, जबकि शानदार सेल्फी के लिए इसमें 16MP या 32MP के फ्रंट कैमरे का विकल्प दिया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी 9000mAh की विशाल बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है, ताकि आपका गेमिंग सेशन लंबा चले। इसके अलावा, लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 (ऑक्सीजन ओएस 16) पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में तेज इंटरनेट के लिए वाई-फाई 7 का सपोर्ट और फोन को गर्म होने से बचाने के लिए एक बेहतरीन हीट कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
4. Ai+ Nova 2 Series
Ai+ Nova 2 Series बजट और मिड-रेंज मार्केट में एक नया दावेदार बनकर उतर रही है, ये स्मार्टफोन 9 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। इसे दो बेहतरीन वेरिएंट्स में पेश किया जा रहा है।
इस सीरीज के टॉप मॉडल, Ai+ Nova 2 Ultra 5G, में स्मूथ विजुअल्स के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए यह फोन यूनिसोक T8200 (6nm) प्रोसेसर से लैस है, जिसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP (Sony IMX752) का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मौजूद है, जबकि शानदार सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन को लंबे समय तक चालू रखने के लिए इसमें 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसके अलावा, एंड्रॉयड 15 पर चलने वाले इस फोन के बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल नोटिफिकेशन लाइट्स दी गई हैं, जो इसे एक बेहद खास लुक देती हैं। वहीं, इस सीरीज के बेस मॉडल Nova 2 5G की बात करें तो यह लगभग समान प्रोसेसर के साथ ही आता है, लेकिन उसमें आपको थोड़ी छोटी 6.75-इंच की डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।