सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   deloitte to hiring 50000 it professionals in india after oracle laysoff 12000 employees

आईटी इंजीनियरों के जख्मों पर डेलॉइट का मरहम: भारत में 50,000 लोगों को देगी नौकरी, ओरेकल ने 12,000 को निकाला

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 03 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Deloitte Hiring In India: आईटी सेक्टर में छंटनी के डर के बीच डेलॉयट ने उम्मीद की नई किरण जगाई है। जहां ओरेकल ने 12,000 भारतीयों को नौकरी से निकाला, वहीं डेलॉयट ने 50,000 नए पद भरने का फैसला किया है। कंपनी कर्मचारियों को AI की ट्रेनिंग देकर भविष्य के लिए तैयार करेगी।

deloitte to hiring 50000 it professionals in india after oracle laysoff 12000 employees
डेलॉइट भारत में करेगी 50,000 प्रोफेशनल्स की हायरिंग - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में ओरेकल की ओर से बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर सामने आई थी। कंपनी ने दुनियाभर में करीब 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, जिनमें लगभग 12 हजार भारतीय शामिल थे। इस फैसले के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बड़ा कारण माना गया। इस खबर के बाद आईटी सेक्टर में अनिश्चितता का माहौल बन गया था। लेकिन इसी बीच डेलॉयट ने एक बड़ा ऐलान कर राहत दी है।
Trending Videos


भारत में 50,000 लोगों को नौकरी देगा डेलॉयट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेलॉयट भारत में करीब 50 हजार लोगों को नौकरी देने की योजना बना रहा है। यह जानकारी कंपनी के साउथ एशिया सीओओ नितिन किनी के हवाले से सामने आई है। कंपनी खासतौर पर ऐसे लोगों को हायर करना चाहती है, जिन्हें AI का ज्ञान है या जो इस टेक्नोलॉजी के साथ काम करना जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


AI बदल रहा है नौकरियों का स्वरूप
डेलॉयट का मानना है कि AI नौकरियों को खत्म नहीं कर रहा, बल्कि लोगों की भूमिका बदल रहा है। कंपनी का फोकस कर्मचारियों को हटाने के बजाय उन्हें नई स्किल्स सिखाने पर है। यानी आसान काम AI करेगा, जबकि जटिल काम इंसानों की निगरानी में AI के जरिए पूरे किए जाएंगे। इस रणनीति के जरिए कंपनी भविष्य के कामकाज को ध्यान में रखते हुए खुद को तैयार कर रही है।

यह भी पढ़ें: ओरेकल ने 30,000 कर्मचारी निकाले: भारत पर सबसे ज्यादा असर, आईटी इंडस्ट्री में नहीं थम रहा छंटनियों का दौर

कर्मचारियों को दी जा रही है AI ट्रेनिंग
डेलॉयट पहले ही अपने करीब 30 हजार कर्मचारियों को AI की ट्रेनिंग दे चुका है। इसके साथ ही कंपनी ने कई कर्मचारियों की भूमिका भी बदली है और उन्हें नई जिम्मेदारियों में शिफ्ट किया है। कंपनी अपने कर्मचारियों के विकास पर भी जोर दे रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डेलॉयट अपने राजस्व का करीब 9 प्रतिशत हिस्सा इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट और क्षमता बढ़ाने में निवेश कर रहा है।

भारत को मिल रही खास प्राथमिकता
डेलॉयट के लिए भारत एक अहम बाजार बना हुआ है। कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग एक-तिहाई हिस्सा भारत में ही काम करता है। यही वजह है कि AI के दौर में भी कंपनी भारत में बड़े स्तर पर निवेश और भर्ती की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed