{"_id":"69d3c8fa99d59984a90c0c12","slug":"china-leads-in-5g-internet-users-followed-by-india-with-nokia-mbit-report-2026-2026-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5G Internet: न अमेरिका और न जर्मनी, 5G के इस्तेमाल में नंबर-1 है ये देश, जानिए भारत का क्या है स्थान","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
5G Internet: न अमेरिका और न जर्मनी, 5G के इस्तेमाल में नंबर-1 है ये देश, जानिए भारत का क्या है स्थान
Mon, 06 Apr 2026 08:24 PM IST
Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:24 PM IST
सार
India 5G Data Usage: भारत में मोबाइल डेटा खपत तेजी से नए रिकॉर्ड बना रही है। 2025 में भारतीय इंटरनेट यूजर्स ने औसतन 31GB डेटा का इस्तेमाल किया। जानिए क्या कहते हैं आंकड़े।
विज्ञापन
भारत में प्रति यूजर डेटा की खपत बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में इंटरनेट इस्तेमाल का तरीका तेजी से बदल रहा है और इसका असर डेटा खपत के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है। Nokia की MBiT 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में भारत में प्रति यूजर औसतन मासिक डेटा खपत 31GB से ज्यादा हो गई है।
5G डेटा ट्रैफिक में जबरदस्त उछाल
- फोटो : अमर उजाला
5G डेटा ट्रैफिक में जबरदस्त उछाल
रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में पूरे देश में 5G डेटा ट्रैफिक में करीब 70 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। यह आंकड़ा बढ़कर 12.9 एक्साबाइट तक पहुंच गया है। अब कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड ट्रैफिक में 5G की हिस्सेदारी करीब 47 प्रतिशत हो चुकी है, जो इसके तेजी से फैलते प्रभाव को दिखाती है।

5G यूजर्स में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर
- फोटो : ANI
5G यूजर्स में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर
वैश्विक स्तर पर भी भारत की स्थिति मजबूत हो रही है। अब देश 5G यूजर्स की संख्या के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है। चीन में भारत से पहले 5G इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और तेज विस्तार इसका प्रमुख कारण है। इसके अलावा 5G डेटा उपयोग और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) यूजर्स की संख्या में भी भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है।
FWA ने डेटा खपत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है और 5G डेटा में इसकी हिस्सेदारी 25 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। इस सेगमेंट में यूजर्स की संख्या हर साल लगभग दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है।

क्यों बढ़ रही है डेटा खपत?
- फोटो : अमर उजाला
क्यों बढ़ रही है डेटा खपत?
पिछले पांच वर्षों में प्रति यूजर डेटा खपत में औसतन 18 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई है। इसके पीछे कई बड़ी वजहें हैं। आज AI आधारित एप्स, 4K वीडियो स्ट्रीमिंग और क्लाउड गेमिंग जैसी सर्विसेज तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। ये सभी सेवाएं ज्यादा डेटा खपत करती हैं, जिससे इंटरनेट इस्तेमाल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

5G और AI से बदल रहा डिजिटल भारत
- फोटो : OPPO
5G और AI से बदल रहा डिजिटल भारत
भारत में मोबाइल ब्रॉडबैंड अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां 5G और AI तकनीकों का असर तेजी से बढ़ रहा है। नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को भी लगातार बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि बढ़ती मांग और नई डिजिटल सेवाओं को बेहतर तरीके से सपोर्ट किया जा सके।