Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
specifications about BYD's first electric car seal came, companies like Mercedes, volvo will get competition
{"_id":"63e499965aaf2426be085da7","slug":"specifications-about-byd-s-first-electric-car-seal-came-companies-like-mercedes-volvo-will-get-competition-2023-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BYD Seal: लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को चुनौती देने BYD लाएगी सील, जानें कब होगी लॉन्च, कितनी होगी सुरक्षित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BYD Seal: लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को चुनौती देने BYD लाएगी सील, जानें कब होगी लॉन्च, कितनी होगी सुरक्षित
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:45 PM IST
सार
बीवाईडी की ओर से जल्द ही पहली इलेक्ट्रिक सेडान कार को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी जानकारी सार्वजनिक की गई है। इलेक्ट्रिक सेडान में क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only
- फोटो : BYD India
Link Copied
बीवाईडी की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही पहली इलेक्ट्रिक सेडान को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी की ओर से इस कार की जानकारी को अपनी वेबसाइट पर साझा कर दिया गया है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक सेडान सील में कितनी क्षमता की बैटरी दी जाएगी और इसकी क्या रेंज होगी। साथ ही हम इसके फीचर्स की जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
सामने आई जानकारी
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : BYD India
बीवाईडी की ओर से इलेक्ट्रिक सेडान कार सील की जानकारी को वेबसाइट के जरिए सार्वजनिक कर दिया गया है। कंपनी ने इस सेडान कार को इससे पहले ऑटो एक्सपो 2023 में भी शोकेस किया था। लेकिन तब कंपनी की ओर से कार की जानकारी को साझा नहीं किया गया था।
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक कार की मोटर काफी ताकतवर होगी। इसके जरिए कार को सिर्फ 3.8 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार तक ले जाया जा सकेगा। कंपनी की ओर से 83.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर इसका मूज टेस्ट भी किया गया है। कंपनी ने इसमें 82 किलोवॉट की बैटरी दी है। जिससे कार को सिंगल चार्ज में करीब 700 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।
इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी बैटरी को कंपनी ने कार की बॉडी में ही फिट किया है। कंपनी इसे सेल टू बॉडी तकनीक कहती है। सैंडविच स्ट्रक्चर के तौर पर डेवलप की गई सील की बॉडी में ही बैटरी को फिट करने से इसकी हैंडलिंग, परफॉर्मेंस, सेफ्टी और स्टेबिलिटी में काफी सुधार हुआ है। कार के फ्रेम में सबसे नीचे ट्रे होगी जिसके ऊपर बाइंडर, सेल, बाइंडर और सबसे ऊपर इंटीग्रेटिड बैटरी का अपर कवर होगा।
कार की बैटरी और मोटर के अलावा कंपनी ने इसके डिजाइन पर भी काफी ध्यान दिया है। जिसके कारण इसकी क्षमता भी काफी बेहतर होगी। कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि इसकी हैंडलिंग भी काफी अच्छी होगी और इसमें खास तकनीक को दिया गया है जिससे कार में वाइब्रेशन भी काफी कम हो जाएगी। जिससे कार को हर तरह की सड़कों पर चलाने में आसानी होगी। कंपनी के मुताबिक इसका विंड रस्सिटेंस 0.219 है जो अन्य इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में काफी कम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।