{"_id":"5e7745a68ebc3e775321bcd1","slug":"splendor-becomes-number-one-bike-overtaking-activa-know-which-bike-is-included-in-the-top-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda Activa को पछाड़कर Hero Splendor बनी नंबर वन, जानिए टॉप 10 में किन बाइक ने बनाई जगह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda Activa को पछाड़कर Hero Splendor बनी नंबर वन, जानिए टॉप 10 में किन बाइक ने बनाई जगह
Sun, 22 Mar 2020 07:09 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 22 Mar 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
हीरो स्प्लेंडर, होंडा एक्टिवा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा एक्टिवा और हीरो स्प्लेंडर दोनों ही युवाओं की पसंदीदा हैं। इन दोनों की ही मार्केट वेल्यू काफी है। बाजार में दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। इस बीच फरवरी की सेल्स में एक्टिवा ने स्प्लेंडर को पछाड़ते हुए नंबर वन का मुकाम हासिल किया है। फरवरी में एक्टिवा की बिक्री हीरो स्प्लेंडर से 7,700 ज्यादा रही। यानी एक्टिवा 222,961 यूनिट बिक्री के साथ नंबर-1 पर रहा। आइए जानते हैं टॉप 10 में जगह बनाने वाले टू व्हीलर्स के बारे में।
होंडा एक्टिवा 6G
- फोटो : Social
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार फरवरी 2019 के मुकाबले इसकी बिक्री 8.6 फीसदी बढ़ी है। जबकि पिछले साल एक्टिवा स्कूटर की बिक्री 205,239 रही। फरवरी में यह बिक्री 215,196 रही और नंबर वन बनने में सफलता हासिल की। पिछले साल फरवरी में 244,241 यूनिट बिक्री के मुकाबले इस बार इसकी सेल करीब 12 कम है।
Hero HF Deluxe
- फोटो : Social Media
वहीं हीरो डीलक्स तीसरे नंबर पर तो पल्सर चौथे स्थान पर रही। इस बार फरवरी में हीरो एचएफ डीलक्स ने 175,997 यूनिट की बिक्री की। जबकि फरवरी 2019 में 184,396 यूनिट बिक्री के साथ यह बाइक तीसरे नंबर पर थी। इस साल पिछले साल के मुकाबले इसकी सेल करीब 4.5 पर्सेंट कम भी रही। फरवरी 2020 में पल्सर 75,669 की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर थी। जबकि 2019 में इसकी बिक्री 84,151 रही। पिछले साल यह गाड़ी 5वें नंबर पर थी। इस साल 10 पर्सेंट कम बिक्री के बाद भी पल्सर चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda CB Shine
- फोटो : Honda
एक्सएल सुपर 5वें तो सीबी साइन छठे नंबर पर रही। फरवरी में एक्सएल सुपर की बिक्री 55,802 रही जबकि पिछले साल फरवरी में इसकी बिक्री 75,001 यूनिट रही। पिछले साल सीबी शाइन बाइक चौथे नंबर पर थी लेकिन अब यह छठे नंबर पर आ गई है। फरवरी 2020 में इसकी बिक्री 50,825 यूनिट थी, जबकि फरवरी 2019 में इसकी सेल 86,355 यूनिट रही।
विज्ञापन
सुजुकी एक्सेस
- फोटो : Amar Ujala
सुजुकी एक्सेस की तेज रफ्तार स्कूटी सातवें नंबर पर रही। वहीं रॉयल एनफील्ड 8वें नंबर पर रही। सुजुकी एक्सेस ने फरवरी 2019 में 48,265 यूनिट की बिक्री की। लेकिन अब 50,103 बिक्री के साथ सातवें पर जगह बनाई है। जबकि पिछले साल यह स्कूटर 10वें नंबर पर रहा। वहीं रॉयल इनफील्ड क्लासिक 350 41,766 यूनिट बिक्री के साथ इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है। बता दें कि फरवरी 2019 में टॉप 10 की लिस्ट में रॉयल एनफील्ड के किसी मॉडल को जगह नहीं मिली थी।