सब्सक्राइब करें

Electric Car Sales: लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड, जानें टॉप-10 कंपनियों का क्या है हाल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 06 Apr 2023 02:21 PM IST
सार

मार्च 2023 का महीना इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के लिए काफी अच्छा रहा। मार्च 2022 के मुकाबले इस साल कार कंपनियों ने शानदार बिक्री की। टॉप-10 कंपनियों में कौन-कौन शामिल हुआ। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
tata mg byd register positive growth in march 2023, know top 10 electric car companies
For Reference Only - फोटो : tata motors

मार्च 2023 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहा।

Trending Videos

मार्च में बिक्री

tata mg byd register positive growth in march 2023, know top 10 electric car companies
टाटा नेक्सन ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2023 में देशभर में कुल 8566 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई। जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 130.39 फीसदी की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप पर टाटा

tata mg byd register positive growth in march 2023, know top 10 electric car companies
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च महीने में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स टॉप पर रही। कंपनी ने मार्च 2023 के दौरान कुल 7137 वाहनों की बिक्री की। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह 107.23 फीसदी की बढ़ोतरी थी। वहीं मंथ ऑन मंथ बेसिस पर भी यह 89.01 फीसदी की बढ़ोतरी थी। फरवरी 2023 में कंपनी ने कुल 3776 और मार्च 2022 के दौरान 3444 वाहनों की बिक्री की थी।

दूसरे पायदान पर एमजी

tata mg byd register positive growth in march 2023, know top 10 electric car companies
एमजी जेडएस ईवी - फोटो : mg india
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स भी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। मार्च महीने में कंपनी ने कुल 494 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 345 यूनिट्स का था। मार्च 2022 के दौरान एमजी ने सिर्फ 95 यूनिट्स की बिक्री की थी। ईयर ऑन ईयर बेससि पर यह 420 फीसदी और मंथ ऑन मंथ बेसिस पर 43.19 फीसदी की बढ़ोतरी थी।
विज्ञापन

चला बीवाईडी का जादू

tata mg byd register positive growth in march 2023, know top 10 electric car companies
For Reference Only - फोटो : BYD India
बीवाईडी की ओर से भी भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की जाती है। कंपनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही और मार्च 2023 में बीवाईडी ने कुल 281 यूनिट्स की बिक्री की। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बीवाईडी ने 1451.11 फीसदी की ग्रोथ हासिल की। जबकि मंथ ऑन मंथ बेसिस पर यह 23.25 फीसदी की बढ़ोतरी रही। फरवरी 2023 में कंपनी ने कुल 345 यूनिट्स की बिक्री की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed