सब्सक्राइब करें

Upcoming 400CC Bikes: 400 सीसी से ज्यादा के सेगमेंट में लॉन्च हो सकती हैं ये बाइक्स, जानें डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 28 Sep 2023 11:27 AM IST
सार

भारतीय बाजार में जल्द ही कई नई बाइक्स को लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 400 और इससे ऊपर के सेगमेंट में कौन सी बाइक्स आ सकती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
These five bikes can be launched in the segment above 400 cc in india, know details
Triumph Speed 400 - फोटो : Triumph Motorcycles

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में कई नई ताकतवर बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से 400 सीसी और किसकी ओर से इससे ज्यादा क्षमता की बाइक्स को भारतीय बाजार में पेश और लॉन्च किया जा सकता है।

Trending Videos
These five bikes can be launched in the segment above 400 cc in india, know details
रॉयल एनफील्ड हिमालयन - फोटो : royal enfield
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की ओर से हिमालयन 452 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस बाइक में कंपनी की ओर से 452 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। जिससे बाइक को 40 बीएचपी की ताकत मिल सकती है। इसके साथ ही बाइक में यूएसडी फॉर्क्स, मोनोशॉक सस्पेंशन भी मिल सकते हैं। बाइक में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्विचेबल एबीएस भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन
विज्ञापन
These five bikes can be launched in the segment above 400 cc in india, know details
Triumph Speed 400 - फोटो : Triumph Motorcycles
ट्रॉयम्फ स्क्रैम्बलर 400एक्स
ट्रॉयम्फ की ओर से भी 400 सीसी सेगमेंट में नई बाइक स्क्रैम्बर 400 एक्स को भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक में कई पार्ट्स स्पीड 400 की तरह हो सकते हैं। जिसके साथ कुछ बड़े बदलाव करके बाइक को अलग पहचान दी जा सकती है। इसमें भी स्पीड400 का 398 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। जिससे बाइक को 40 बीएचपी और 37.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
These five bikes can be launched in the segment above 400 cc in india, know details
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 - फोटो : सोशल मीडिया
रॉयल एनफील्ड हंटर 450
रॉयल एनफील्ड की ओर से हिमालयन 452 के अलावा हंटर 450 को भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें मौजूदा हंटर 350 के डिजाइन, फीचर्स को ही दिया जा सकता है। लेकिन इंजन 350 की जगह 450 सीसी का दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन
These five bikes can be launched in the segment above 400 cc in india, know details
Harley-Davidson X 440 - फोटो : Harley-Davidson
हीरो 440
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भी 440 सीसी के इंजन के साथ नई बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक हॉर्ले डेविडसन 440एक्स बाइक की तरह ही हीरो की ओर से नई बाइक को लाने की तैयारी की जा रही है। हॉर्ले और हीरो ने मिलकर 440एक्स बाइक को भारतीय बाजार में हॉर्ले डेविडसन के ब्रॉन्ड के साथ लॉन्च किया है। जिसके बाद हीरो भी अपने पोर्टफोलियो में इस बाइक को ला सकता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed