{"_id":"6356498992c0b3741f59c4e6","slug":"these-five-low-budget-cars-come-with-ambient-lighting-know-what-is-the-price-mg-kia-hyundai-tata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ambient Light Cars: एंबिएंट लाइटिंग के साथ आती हैं कम बजट की ये पांच कारें, जानें कितनी है कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ambient Light Cars: एंबिएंट लाइटिंग के साथ आती हैं कम बजट की ये पांच कारें, जानें कितनी है कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 24 Oct 2022 02:06 PM IST
सार
दिवाली के मौके पर हम आपको ऐसी पांच कारों की कीमत और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। जिन कारों में एंबिएंट लाइटिंग मिलती है।
दिवाली के मौके पर अगर आपकी कार भी एंबिएंट लाइटिंग के साथ चमके तो कार और अच्छी लगती है। ऐसे में हम आपको ऐसी कारों की जानकारी दे रहे हैं। जिनमें कंपनी की ओर से एंबिएंट लाइटिंग आती है। इन कारों की कीमत भी ज्यादा नहीं है। आम आदमी आसानी से इन्हें खरीद सकता है।
Trending Videos
किया सोनेट
2 of 6
किया सोनेट
- फोटो : kia india
साउथ कोरियाई कार कंपनी किया अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट में एंबिएंट लाइटिंग देती है। इस एसयूवी के टॉप वैरिएंट एचटीएक्स प्लस और जीटीएक्स प्लस में एंबिएंट लाइट मिलती हैं। एंबिएंट लाइट के साथ इन वैरिएंट में म्यूजिक मोड भी दिया जाता है। एचटीएक्स प्लस की एक्स शोरूम कीमत 12.25 लाख रुपये और जीटीएक्स प्लस की एक्स शोरूम कीमत 12.59 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किया सेल्टॉस
3 of 6
किया सेल्टॉस
- फोटो : kia india
किया की ही दूसरी एसयूवी सेल्टॉस में भी कंपनी की ओर से एंबिएंट लाइटिंग दी जाती है। मिड साइज एसयूवी के एचटीके प्लस वैरिएंट और ऊपर के सभी वैरिएंट में मिलती है। यह साउंड मूड लाइटिंग भी देती है। इस एसयूवी में एंबिएंट लाइटिंग को म्यूजिक सिस्टम के साथ सिंक किया गया है। एंबिएंट लाइटिंग वाली सेल्टॉस की एक्स शोरूम कीमत 12.65 लाख रुपये से शुरू होती है।
किया की ही तरह हुंडई की ओर से आई-20 में एंबिएंट लाइटिंग दी जाती है। इस हैचबैक में नीले रंग की एंबिएंट लाइटिंग दी जाती है। कंपनी की ओर से इस फीचर को टॉप वैरिएंट एस्टा और एस्टा ऑप्शनल में दिया जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.58 लाख रुपये से शुरू होती है।
भारतीय कंपनी टाटा की अल्ट्रोज हैचबैक में भी एंबिएंट लाइटिंग दी जाती है। इस कार के एक्सटी वैरिएंट से इस फीचर को दिया जाता है। इसके एक्सटी और एक्सजेड वैरिएंट में को-पैसेंजर की ओर से भी लाइटिंग दी जाती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.70 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इस फीचर के साथ आने वाली ये सबसे सस्ती हैचबैक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।