{"_id":"647ae38276f67a18510ec113","slug":"these-five-sedan-cars-comes-with-highest-ground-clarence-volkswagon-skoda-maruti-honda-tata-2023-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ground Clarence: खराब सड़कों पर नहीं होगी परेशानी, इन पांच कारों में मिलता है सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ground Clarence: खराब सड़कों पर नहीं होगी परेशानी, इन पांच कारों में मिलता है सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:54 PM IST
सार
सेडान कारों में अक्सर कम ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है, जिसके कारण लोग एसयूवी या ऊंची कारें पंसद करते हैं। कुछ सेडान कारों में भी अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। ऐसी ही कारों की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
एसयूवी या एमपीवी के मुकाबले किसी भी तरह की कार में अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस नहीं मिलती। जिसके कारण खराब सड़कों के कारण कार को नुकसान होने का खतरा होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कौन सी पांच सेडान कारों में सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है।
Trending Videos
क्या होता है फायदा
2 of 7
Volkswagen Virtus
- फोटो : Volkswagen
टूटी हुई सड़कों के अलावा खराब सड़कों पर कार चलाते समय सबसे ज्यादा डर इस बात का होता है कि कहीं कार नीचे से लग ना जाए। ऐसा होने पर कार के निचले हिस्से के साथ ही इंजन में नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा कार की कम ग्राउंड क्लियरेंस के कारण होता है। अब ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस वाली एसयूवी की जगह कम कीमत में भी ऐसी कारें खरीदी जा सकती हैं, जिनमें ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।
जर्मन कार निर्माता फॉक्सवैगन की ओर से भारतीय बाजार में वर्टुस को ऑफर किया जाता है। यह कार कई खूबियों के साथ आती है लेकिन इसे अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस के साथ भी ऑफर किया जाता है। इसमें 179 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। इसकी कीमत 11.48 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
यूरोपियन कार निर्माता स्कोडा की ओर से भी अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस वाली सेडान कार स्लाविया को भारत में ऑफर किया जाता है। यह कार भी 179 एमएम की बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है। इसे भी 11.39 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भी कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर अमेज को ऑफर किया जाता है। होंडा अमेज में 170 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। इसकी कीमत भी सिर्फ 7.05 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ शुरू हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।