फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

Mon, 19 Jun 2023 12:27 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 19 Jun 2023 12:27 PM IST
सार

नए जमाने की बाइक्स में कई नए फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इनमें से एक फीचर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का है। इस फीचर के साथ किन बाइक्स को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
top six motorcycle comes with bluetooth connectivity, know price and other features, suzuki yamaha tvs
For Reference Only - फोटो : yamaha motor india

भारतीय बाजार में लगातार नई बाइक्स को लॉन्च किया जा रहा है। इनमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इन फीचर्स में से एक फीचर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का है। इस फीचर के साथ किन बाइक्स को ऑफर किया जाता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

top six motorcycle comes with bluetooth connectivity, know price and other features, suzuki yamaha tvs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : hero motocorp
हीरो एक्सट्रीम 160 आर 4वी
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से हाल में लॉन्च की गई बाइक एक्सट्रीम 160 आर 4वी को भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। इस फीचर के साथ इस बाइक में फोन कॉल और एसएमएस अलर्ट के साथ ही आने वाली ई-मेल की जानकारी भी मिल जाती है। बाइक में यूएसडी फॉर्क्स, एलसीडी डिस्प्ले, स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। बाइक की एक्स शोरुम कीमत 1.27 से लेकर 1.36 लाख रुपये के बीच है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
top six motorcycle comes with bluetooth connectivity, know price and other features, suzuki yamaha tvs
For Reference Only - फोटो : hero motocorp
हीरो स्प्लेंडर
हीरों की ओर से कम्यूटर सेगमेंट में स्प्लेंडर को ऑफर किया जाता है। इस बाइक में भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर को दिया है। इसके साथ ही इसमें फुल डिजिटल स्पीडोमीटर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, रियल टाइम माइलेज इंडीकेटर, आई3एस तकनीक जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 78251 रुपये है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन
top six motorcycle comes with bluetooth connectivity, know price and other features, suzuki yamaha tvs
For Reference Only - फोटो : tvs motors
टीवीएस रॉनिन
टीवीएस की ओर से प्रीमियम बाइक के तौर पर रॉनिन को ऑफर किया जाता है। इस बाइक में भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर को दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें राइडिंग के लिए रेन और राइड मोड मिलते हैं। साथ ही इसमें राउंड शेप में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। बाइक को 1.49 लाख रुपये से लेकर 1.68 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन
top six motorcycle comes with bluetooth connectivity, know price and other features, suzuki yamaha tvs
TVS Raider - फोटो : TVS Motor Company
टीवीएस रेडर
टीवीएस की ओर से रेडर बाइक को भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी इस बाइक में टीवीएस स्मार्ट एक्स कनेक्ट के साथ ऑफर करती है। इसके साथ ही इसमें ईको और पावर मोड दिए जाते हैं। बाइक को 100820 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed