{"_id":"63eb2653ffd1ee0a950cce0e","slug":"top-ten-cars-with-highest-waiting-period-in-february-2023-toyota-innova-mahindra-scorpio-maruti-breeza-2023-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Highest Waiting Period Cars: टोयोटा से महिंद्रा तक की कारों को खरीदने के लिए लगी लाइन, जानें कितनी है वेटिंग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Highest Waiting Period Cars: टोयोटा से महिंद्रा तक की कारों को खरीदने के लिए लगी लाइन, जानें कितनी है वेटिंग
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:21 PM IST
सार
देश भर में कारों की बिक्री बढ़ रही है। हर सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन कुछ कारों को खरीदने के लिए ग्राहक लंबा इंतजार भी करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी कारों के वेटिंग पीरियड की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री लगातार कोरोना से पहले वाली बिक्री को हासिल करने में जुटी हुई है। लगातार लॉन्च हो रहे नए मॉडल्स के कारण भी बिक्री में तेजी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई कंपनियों की कुछ कारें ऐसी हैं, जिन्हें खरीदने के लिए लोग लंबा इंतजार करने के लिए भी तैयार हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिनपर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है।
Trending Videos
टोयोटा हाईक्रॉस
2 of 12
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
जापानी कार कंपनी टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस को खरीदने के लिए लोग काफी लंबा इंतजार करने के लिए भी तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस पर 18 महीनों तक का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इनोवा क्रिस्टा की जगह हाईक्रॉस को पेश किया था और हाल में ही इसकी डिलीवरी देना शुरू किया गया है।
देश की सबसे बड़ी एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की ओर से थार एसयूवी को पेश किया जाता है। यह एसयूवी युवाओं के बीच काफी ज्यादा पसंद की जाती है। कंपनी की ओर से इसका 4x4 और 4x2 वैरिएंट ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के लिए 17 महीने की वेटिंग चल रही है।
टोयोटा की ही हाईराइडर को भी लॉन्च के बाद से बेहतरीन रिस्पांस मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की इस एसयूवी को खरीदने के लिए करीब 15 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हाईराइडर को पेट्रोल, हाईब्रिड और सीएनजी के विकल्पों के साथ पेश किया जाता है।
महिंद्रा की शानदार एसयूवी स्कॉर्पियो एन के लिए भी ग्राहक लंबा इंतजार करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी पर करीब 15 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। दमदार इंजन और फीचर्स की बदौलत यह एसयूवी लॉन्च से पहले ही लोगों की पसंद बन गई थी। कंपनी को इस एसयूवी के लिए बेहद कम समय में ही काफी ज्यादा बुकिंग मिली थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।