{"_id":"6405c8a1ef96969e38052a6b","slug":"total-vehicle-retail-for-february-2023-grew-by-16-year-on-year-basis-know-full-details-2023-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vehicle Sales In February: फरवरी में जमकर हुई वाहनों की बिक्री, जानें सेल्स में कितनी हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Vehicle Sales In February: फरवरी में जमकर हुई वाहनों की बिक्री, जानें सेल्स में कितनी हुई बढ़ोतरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 06 Mar 2023 04:39 PM IST
सार
साल 2023 में लगातार दूसरे महीने वाहनों की रिटेल बिक्री में इजाफा हुआ। हर सेगमेंट के वाहनों की बिक्री फरवरी में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर पॉजिटिव रही। किस सेगमेंट में कितनी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Tata Car Showroom
- फोटो : Tata Motors
Link Copied
फरवरी 2023 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री बढ़ोतरी हुई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हम इस खबर में बता रहे हैं कि फरवरी महीने में कुल कितने वाहनों की बिक्री हुई।
Trending Videos
फरवरी में कितनी हुई बिक्री
2 of 8
Mahindra Scorpio SUV
- फोटो : Twitter
फरवरी 2023 में देशभर में कुल 1775424 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान दो पहिया वाहनों का रहा। जिसके बाद यात्री वाहन और तिपहिया वाहन, ट्रैक्टर और कर्मशियल वाहनों का योगदान रहा।
साल 2022 की फरवरी के मुकाबले इस साल फरवरी महीने में 15.95 फीसदी ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 के दौरान देशभर में कुल 1531196 वाहनों की बिक्री हुई थी। जबकि साल 2023 की फरवरी में देशभर में कुल 1775424 वाहनों की बिक्री हुई है।
फरवरी 2023 में दो पहिया वाहन कंपनियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। बीते महीने सभी दो पहिया वाहन कंपनियों ने कुल 1267233 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि फरवरी 2022 के दौरान कंपनियों ने कुल 1104309 यूनिट्स की बिक्री की थी। टॉप पांच कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो और रॉयल एनफील्ड शामिल रहीं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री में 14.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले 10.99 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। फरवरी 2022 के दौरान 258736 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि इस साल फरवरी महीने में कुल 287182 यूनिट्स की बिक्री हुई है। टॉप पांच कंपनियों में मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टाटा, महिंद्रा, किआ और टोयोटा जैसी कंपनियों ने जगह बनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।