{"_id":"63da29d10114af7410352fac","slug":"toyota-kirloskar-motor-registers-wholesales-of-12-835-units-in-january-2023-grows-by-175-percent-2023-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Sales: साल की शुरूआत में ही टोयोटा से आई अच्छी खबर, जनवरी में बेचे इतने वाहन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Sales: साल की शुरूआत में ही टोयोटा से आई अच्छी खबर, जनवरी में बेचे इतने वाहन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 01 Feb 2023 02:33 PM IST
सार
टोयोटा के लिए साल 2023 की शुरूआत काफी अच्छी रही है। बिक्री के मामले में कंपनी ने साल के पहले ही महीने में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी में कितने वाहनों की बिक्री की। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
जापानी कार कंपनी टोयोटा ने भारतीय बाजार में जनवरी महीने में पॉजिटिव ग्रोथ के साथ वाहनों की बिक्री की है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से जनवरी 2023 के दौरान कुल कितने वाहनों की बिक्री की गई। इसके साथ ही कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में कितने वाहनों की किस सेगमेंट में बिक्री की जाती है।
Trending Videos
हुई जोरदार बिक्री
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
कंपनी की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक टोयोटा किर्लोस्कर ने जनवरी 2023 के दौरान 12835 वाहनों की बिक्री की है। इसके साथ ही कंपनी को ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 175 फीसदी की ग्रोथ भी हासिल हुई है। कंपनी ने जनवरी 2022 के दौरान 7328 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसके मुताबिक इस साल जनवरी में कंपनी ने 5507 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की है।
कंपनी के सेल्स और रणनीतिक मार्केटिंग के वाइस प्रेजिडेंट अतुल सूद ने कहा कि साल 2022 टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के लिए पॉजिटिव रहा। जैसा कि कंपनी ने पिछले दशक में सबसे ज्यादा होलसेल बिक्री दर्ज की और नए साल में हमने बहुत उत्साह और आशा के साथ कदम रखा है। महीने-दर-महीने 175% की मजबूत बढ़ोतरी के साथ, हम उम्मीद करते हैं कि इस साल ग्राहकों की मांग में और तेजी आएगी। टीकेएम में हम ग्राहकों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।
अतुल सूद ने आगे कहा कि हमारे बेहद लोकप्रिय मॉडल इनोवा हाईक्रॉस का डिस्पैच शुरू हो गया है और हम भारत में इस उत्पाद की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मजबूत प्रयास कर रहे हैं। अर्बन क्रूजर हाईराइडर को भी हमारे ग्राहकों से अच्छी मांग मिल रही है। इसके साथ ही हमारे अन्य प्रमुख मॉडल्स में शामिल कैमरी, फॉर्च्यूनर, लीजेंडर और वेलफायर को भी लगातार अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं। अपने स्टाइल के दम पर ग्लैंजा भी संभावित खरीदारों को लुभाना जारी रखे हुए है।
टोयोटा की ओर से जनवरी महीने में ही एमपीवी सेगमेंट में इनोवा क्रिस्टा डीजल के लिए बुकिंग को शुरू किया गया है। कंपनी अपनी बेहतरीन एमपीवी के लिए 50 हजार रुपये में बुकिंग ले रही है और आने वाले कुछ महीनों में ही इसे लॉन्च भी किया जाएगा। इनोवा क्रिस्टा के अलावा कंपनी की ओर से हिलक्स पिक-अप ट्रक के लिए भी बुकिंग को जनवरी में ही शुरू किया गया। इनोवा क्रिस्टा डीजल और हिल्क्स पिक-अप ट्रक के लिए कंपनी को उम्मीद से ज्यादा बुकिंग्स मिल रही थीं, जिसके कारण दोनों ही वाहनों के लिए पिछले साल बुकिंग्स को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया था। लेकिन जनवरी 2023 में एक बार फिर दोनों वाहनों के लिए बुकिंग्स को शुरू कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।