{"_id":"6473109baff7093906043306","slug":"tvs-ronin-review-know-full-details-with-engine-specifications-features-ride-quality-and-price-2023-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TVS Ronin Review: कैसी है टीवीएस की रॉनिन बाइक, फीचर्स और कीमत के साथ जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS Ronin Review: कैसी है टीवीएस की रॉनिन बाइक, फीचर्स और कीमत के साथ जानें सबकुछ
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 28 May 2023 03:40 PM IST
सार
टीवीएस की ओर से प्रीमियम बाइक सेगमेंट में रॉनिन को ऑफर किया जाता है। बाइक चलाने में कैसी है, इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं और क्या इस बाइक को खरीदना समझदारी होगी। आइए जानते हैं।
भारतीय दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से प्रीमियम बाइक सेगमेंट में रॉनिन को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि टीवीएस की रॉनिन बाइक में क्या खूबियां और कमियां हैं। साथ ही इस बाइक को खरीदना आपके लिए बेहतर होगा या नहीं। इसकी जानकारी भी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
Trending Videos
कैसी है बाइक
2 of 9
For Reference Only
- फोटो : tvs motors
प्रीमियम सेगमेंट में उन बाइक्स को ज्यादा पसंद किया जाता है, जो देखने में तो आकर्षक हों साथ ही इंजन भी काफी दमदार हो। इसके साथ ही अगर बाइक में फीचर्स भी मिल जाएं तो फिर वह और बेहतर डील साबित होती है।
टीवीएस रॉनिन की बात करें तो इस बाइक को काफी अच्छे तरीके से बनाया गया है। छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखते हुए इसे एक बेहतरीन बाइक बनाने की कोशिश की गई है। बाइक को सुपरबाइक का लुक देने के लिए अपसाइड डाउन फॉर्क्स को गोल्डन कलर में दिया गया है जो बाइक को अच्छा लुक देते हैं। इसके अलावा बाइक में पूरी तरह से एलईडी लाइट्स का उपयोग किया गया है। इसमें हेडलाइट के अंदर टीवीएस ने टी शेप डीआरएल दी है जो इसे लुक्स में दूसरी बाइक्स से अलग बनाती है। लेकिन ओवरऑल डिजाइन में यह बाइक दूसरी कंपनियों की कुछ बाइक्स से प्रेरित लगती है। बाइक देखने में भारी लगती है, जिस कारण सीट थोड़ी छोटी नजर आती है, लेकिन उतनी ही आरामदायक भी है। बाइक का कलर, सीट का कलर इसे और बेहतरीन लुक देते हैं।
टीवीएस ने रॉनिन को 2040 एमएम लंबा बनाया है। इसकी चौड़ाई को भी 805 एमएम रखा है। 1170 एमएम हाइट और व्हीलबेस को 1357 एमएम रखा है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 181 एमएम है और इसका कर्ब वेट 159 किलोग्राम है। बाइक में 14 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है।
टीवीएस रॉनिन एक प्रीमियम सेगमेंट बाइक के तौर पर ऑफर की जाती है। इसमें कंपनी की ओर से 225.9 सीसी का सिंगल सिलेंडर फोर स्ट्रोक, फोर वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन से बाइक को 20.4 पीएस की पावर के साथ 19.93 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में कुल पांच गियर के साथ फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है। बाइक में ब्रेक लीवर और क्लच लीवर को भी एडजस्ट किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।