सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   union budget 2026 automobile sector ev announcements

Union Budget 2026-27: पूर्वोदय राज्यों में दौड़ेंगी 4000 ई-बसें; बदल जाएगी पहाड़ों की सूरत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sun, 01 Feb 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Automobile Sector Budget Announcements 2026-27: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार 01 फरवरी 2026 को संसद में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया और इसके साथ ही देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया। निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पूर्वोदय राज्यों में 4000 इलेक्ट्रिक बसों (E-Buses) के प्रावधान का प्रस्ताव दिया है।

union budget 2026 automobile sector ev announcements
Union Budget 2026-27 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय बजट 2026 में पूर्वोदय राज्यों के लिए बड़ी घोषणा की गई है। सरकार ने इन राज्यों में 4000 इलेक्ट्रिक बसें (E-Buses) चलाने का प्रावधान किया है। इस फैसले का मकसद सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के साथ-साथ हरित मोबिलिटी को बढ़ावा देना है।

Trending Videos

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि पूर्वोदय राज्यों में शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे प्रदूषण घटेगा और यात्रियों को किफायती परिवहन सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन राज्यों को होगा फायदा?

इस योजना से बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

क्या होंगे फायदे

  • डीजल बसों पर निर्भरता कम होगी।
  • प्रदूषण और ईंधन लागत में कमी।
  • स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
  • ई-बस मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।

ऑटो और EV सेक्टर को बूस्ट

4000 ई-बसों के इस प्रावधान से ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों को नए ऑर्डर मिलेंगे, जिससे EV इंडस्ट्री को बड़ा बूस्ट मिलने की संभावना है। सरकार के इस कदम को पूर्वोदय राज्यों के लिए ट्रांसपोर्ट और पर्यावरण दोनों लिहाज से गेमचेंजर माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed