{"_id":"6390441a8b874804d844af15","slug":"volvo-may-launch-another-electric-car-c40-in-2023-know-what-full-feature-battery-range-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Volvo C40: वॉल्वो अगले साल लॉन्च कर सकती है एक और इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या होगी खासियत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Volvo C40: वॉल्वो अगले साल लॉन्च कर सकती है एक और इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या होगी खासियत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 07 Dec 2022 01:24 PM IST
सार
वॉल्वो भी इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले साल भारत में एक और इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
स्वीडन की कार कंपनी वॉल्वो भी लगातार अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही एक्ससी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक कार को भारत में पेश किया गया है। अब कंपनी अगले साल एक और नई इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।
Trending Videos
आएगी सी40 इलेक्ट्रिक
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : volvo india
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉल्वो की ओर से अगले साल भारतीय बाजार में सी40 इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। इस कार को भारतीय बाजार में पेश करने से पहले कंपनी ग्लोबली पेश कर सकती है।
कंपनी की नई इलेक्ट्रिक सी40 में ज्यादा ताकतवर मोटर और ज्यादा क्षमता का बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसके अलावा इसे दो मोटर और सिंगल मोटर के विकल्प के साथ लाया जा सकता है। पहले से बेहतर बैटरी के कारण सिंगल चार्ज में कार की रेंज भी बढ़ जाएगी।
जानकारी के मुताबिक सी40 में कंपनी मोटर के दो वैरिएंट दे सकती है। इनमें से सिंगल मोटर के साथ कार को 228 हॉर्स पावर को बढ़ाकर 235 हॉर्स पावर किया जा सकता है। वहीं डबल मोटर के साथ कार को 402 हॉर्स पावर की ताकत मिलेगी।
भारतीय बाजार में कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही एक्ससी 40 रिचार्ज को पेश किया गया था। इसकी मौजूदा एक्स शोरूम कीमत 56.90 लाख रुपये है। इसकी मोटर से 408 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। सिंगल चार्ज के बाद इसे 418 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में एक्ससी40 को सिर्फ 4.9 सेकेंड का समय लगता है। एक्ससी40 को 10 से 80 फीसदी फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 28 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।