{"_id":"643919fc4f774e5e8d0f62dd","slug":"yamaha-r3-and-mt-03-booking-start-in-india-before-launch-know-launch-time-and-other-details-2023-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yamaha: यामाहा की दो नई बाइक्स के लिए शुरू हुई बुकिंग, जानें कब होंगी लॉन्च और क्या हैं खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Yamaha: यामाहा की दो नई बाइक्स के लिए शुरू हुई बुकिंग, जानें कब होंगी लॉन्च और क्या हैं खूबियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:49 PM IST
सार
यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में दो बाइक्स को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। किन बाइक्स के लिए लॉन्च से पहले बुकिंग शुरू की गई है। आइए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा की ओर से दो नई बाइक्स के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि यह कौन सी बाइक्स हैं और इन्हें कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
Trending Videos
शुरू हुई बुकिंग
2 of 5
2022 Yamaha YZF-R3
- फोटो : Yamaha
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा की आर3 और एमटी-03 बाइक्स के लिए लॉन्च से पहले बुकिंग शुरू हो गई हैं। कुछ डीलरशिप पर दोनों बाइक्स के लिए बुकिंग ली जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक्स के लिए पांच से 20 हजार रुपये के बीच बुकिंग अमाउंट लिया जा रहा है।
कंपनी ने हाल में हुए डीलर इवेंट के दौरान कई बाइक्स को पेश किया था। इनमें आर3 और एमटी-03 बाइक्स भी शामिल थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इवेंट में बताया गया था कि इन बाइक्स को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी।
दोनों बाइक्स को अलग-अलग सेगमेंट में लाया जाएगा। आर3 फुली फेयर्ड बाइक है तो एमटी-03 नेकेड स्ट्रीट फाइटर बाइक है। भारतीय बाजार में इन दोनों बाइक्स के लॉन्च के बाद इनका मुकाबला, टीवीएस, हीरो, बजाज, केटीएम, कावासाकी जैसी कंपनियों की बाइक्स से होगा। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310, केटीएम 390, कावासाकी निंजा जैसी बाइक्स के साथ होगा।
कंपनी की ओर से अभी बाइक्स के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों बाइक्स को जून तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इनकी कीमत भी अन्य कंपनियों की बाइक्स के मुकाबले आकर्षक रखी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर3 की एक्स शोरुम कीमत 3-3.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है और एमटी03 की एक्स शोरुम कीमत को करीब तीन लाख तक रखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।