{"_id":"63fb34d4401358467e031439","slug":"you-can-convert-base-variant-car-into-top-variant-with-seat-cover-touchscreen-infotainment-ambient-lights-2023-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Modifications: बेस वैरिएंट कार खरीदकर करवाएं ये पांच काम, आपकी कार बन जाएगी टॉप वैरिएंट से बेहतर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Modifications: बेस वैरिएंट कार खरीदकर करवाएं ये पांच काम, आपकी कार बन जाएगी टॉप वैरिएंट से बेहतर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 26 Feb 2023 06:59 PM IST
सार
अगर आप भी बेस वैरिएंट कार को खरीदकर टॉप वैरिएंट से भी बेहतर बनाना चाहते हैं तो इन पांच टिप्स के जरिए आपकी कार कम खर्च में ही शानदार बन सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
किसी भी कार के बेस वैरिएंट और टॉप वैरिएंट के दामों में काफी ज्यादा फर्क होता है। कई बार तो यह फर्क दोगुने से भी ज्यादा हो जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी बजट के कारण किसी कार का बेस वैरिएंट खरीदते हैं तो टॉप वैरिएंट के मुकाबले कम खर्च में ही आप उसे टॉप से भी ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।
Trending Videos
सीट कवर
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : tata motors
किसी भी कार को प्रीमियम लुक देने के लिए सीट कवर का काफी अहम योगदान होता है। किसी अच्छी दुकान से प्रीमियम क्वालिटी के सीट कवर कार में लगवाएं जाते हैं तो कार का लुक काफी हद तक बदल जाता है। अच्छी क्वालिटी के सीट कवर से कार को प्रीमियम लुक मिलता है। इनकी कीमत तीन से छह-सात हजार रुपये तक आती है।
कार के बेस वैरिएंट में कई कंपनियां म्यूजिक सिस्टम नहीं देती हैं या फिर काफी छोटे साइज का म्यूजिक सिस्टम दिया जाता है। लेकिन अगर आप इसकी जगह सिर्फ सात से 10 हजार रुपये खर्च करते हैं तो कार में नौ इंच का म्यूजिक सिस्टम लगवाया जा सकता है। इसमें बड़ी स्क्रीन में आप अपनी पसंद की वीडियो देख सकते हैं और इसमें एपल कार प्ले और एंड्राइड के सपोर्ट के साथ सफर में और बेहतर अनुभव मिल सकता है।
रात के समय अगर आपकी कार में अलग-अलग रंगों वाली लाइट्स जलती हैं तो निश्चित तौर पर अन्य वाहनों में बैठे लोग आपकी कार को नोटिस करते हैं। वहीं एंबिएंट लाइट्स के जरिए भी आपकी कार को प्रीमियम लुक मिलता है। कई महंगी कारों के साथ ही कई कारों के टॉप वैरिएंट में अब एंबिएंट लाइटिंग मिलती है। लेकिन इसे बाहर से दो-तीन हजार रुपये में किसी भी कार में फिट करवाया जा सकता है।
लंबे सफर के दौरान अगर ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए आर्म रेस्ट मिल जाए तो सफर काफी आरामदायक हो जाता है। आमतौर पर किसी भी कार के बेस वैरिएंट में फ्रंट आर्म रेस्ट को सिर्फ दरवाजों में ही दिया जाता है। लेकिन टॉप वैरिएंट में ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए सेंटर आर्म रेस्ट भी दिया जाता है। अगर आपके पास बेस वैरिएंट कार है तो बाहर से 600-700 रुपये के बीच आर्म रेस्ट फिट करवाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।